फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में में लगाई ‘आस्था ’ की डुबकी

लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में में लगाई ‘आस्था ’ की डुबकी

Wed, 12 Jun 2019 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में में लगाई  ‘आस्था ’ की डुबकी
लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में में लगाई ‘आस्था ’ की डुबकी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। गंगा दशहरा पर्व पर बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारों के बीच गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के जगह-जगह गंगाघाटों पर धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर सर्वाधिक भीड़ का आलम रहा। सुबह से ही स्नान का सिलसिला शुरू हप गया। लहरा गंगाघाट, गंजडुंडवारा के कादरगंज गंगाघाट, सहवाजपुर एवं भकुरी गंगाघाट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगाघाटों पर श्रद्धा और भक्ति के संगम का नजारा हर किसी को लुभा रहा था। पर्व से एक दिन पूर्व ही गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। जगह-जगह श्रद्धालुओं के डेरे गंगा किनारे नजर आ रहे थे। गंगाघाटों पर रात के समय लगातार श्रद्धालुओं वाहन पहुंच रहे थे। सुबह ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे दिन गंगाघाट पर स्नान होता रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे व्यवस्थाएं बौनी नजर आ रहीं थीं। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पैरावनी की। दुग्धाभिषेक किया। लड्डू प्रसाद अर्पित किए। ब्राह्मणों और गरीबों को दान दक्षिणा दी और भोजन कराया गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात आदि क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु पहुंचे और अपनी-अपनी परंपराओं के मुताबिक श्रद्धालुओं ने गंगाघाट पर देवताओं का पूजन किया और यज्ञ अनुष्ठान आयोजित किए।
विज्ञापन

0000
फोटो
गर्मी में जाम में फंसे रहे श्रद्धालु
कासगंज-बरेली मार्ग पर सोरों से कछला तक की 14 किलोमीटर की दूरी तय करने में 2 से ढाई घंटे का समय श्रद्धालुओं को लगा। पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह ट्रैफिक रोका। कछला से कासगंज तक 6 स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया। इसके बावजूद जाम के हालात बने। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण यह दिक्कतें उठानी पड़ी। दिनभर कासगंज और बदायूं की पुलिस जाम खुलवाने के लिए जूझती रही। कार से बरेली तक सफर के लिए निकले शहर के कारोबारी शशिकांत गर्ग ने बताया कि नगरिया से कछला तक काफी जाम था और उन्हें ढाई घंटे का समय लग गया। उन्हें बरेली जाना था। काफी समय जाम में बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि हर बार स्नान पर्वों के मौके पर इसी तरह की समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बच्चों के कराए गए मुंडन संस्कार
कासगंज। गंगाघाटों पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने छोटे बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। बुधवार को जगह-जगह मुंडन संस्कार होते नजर आए। तमाम परिवारों में गंगा किनारे मुंडन कराने की परंपरा है। इन परंपराओं को श्रद्धालु श्रद्धा के साथ पूरा करते नजर आ रहे थे।
खाद्य सामग्री का अभाव
कासगंज। गंगाघाटों पर भीड़ का जबरदस्त आलम होने के कारण जगह-जगह सजी खाद्य पदार्थों की दुकानों पर खाद्य सामग्री कम पड़ गई। गंगाघाट पर जगह-जगह पूड़ी सब्जी व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें सजी हुईं थीं। दुकानदार कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे, लेकिन अधिक भीड़ के कारण दोपहर तक ज्यादातर दुकानदारों का सामान निपटने लगा तो दुकानदार नई तैयारी करते नजर आ रहे थे। चाट की दुकानों पर भी चाट की जमकर बिक्री हुई। लोगों ने छोले की चाट का जमकर लुत्फ उठाया।

खूब बिके तरबूज -खरबूज
कासगंज। गंगाघाटों पर दशहरा पर बिक्री के लिए तरबूज, खरबूज की तमाम दुकानें सजाई गई थीं। इन दुकानों पर सुबह से ही बिक्री का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने दान के लिए तरबूज और खरबूज की खरीद की तो वहीं खुद के प्रयोग के लिए भी तरबूज- खरबूज खरीदे। तरबूज- खरबूज के लिए दुकानदारों ने ही नहीं, बल्कि किसानों ने भी अपनी दुकानें सजाईं थी, क्योंकि गंगा की तलहटी में तरबूज और खरबूज की काफी पैदावार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed