फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किसानों को मिलेगी निधि

किसानों को मिलेगी निधि

Wed, 12 Jun 2019 09:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
किसानों को मिलेगी निधि
फिरोजाबाद। किसान सम्मान निधि की पहली किस्त किसानों के खाते में जल्द ही पहुंच जाएगी। तहसील प्रशासन ने संशोधित सूची शासन को भेज दी है। पूर्व में भेजी गई सूची में त्रुटि होने के कारण सदर तहसील क्षेत्र के एक हजार से अधिक किसान सम्मान निधि पाने से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन


सूची में एक हजार से अधिक ऐसे किसान थे जिनके बैंक खाता संख्या नंबर, आधार कार्ड नंबर, खसरा खतौनी में नाम गलत दर्ज थे। सूची में त्रुटि होने के कारण सदर तहसील के करीब एक हजार से अधिक किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं आया तो वह तहसील के चक्कर काटने लगे। शासन से सूची न होने के कारण तहसील प्रशासन भी किसानों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व शासन ने उन किसानों की सूची जिला प्रशासन को भेज दी, जिनके नाम, पते, खाता संख्या और आधार कार्ड में गलती थी। जिनकी त्रुटियों को सही कराकर तहसील प्रशासन ने पुन: शासन को भेज दिया। तहसीलदार सदर ब्रह्मानंद का कहना है कि संशोधित सूची शासन को भेज दी गई है। सूची में जिन किसानों के नाम शामिल हैं उनके खाते में जल्द ही किसान सम्मान निधि पहुंच जाएगी। जो अभी इस योजना से वंचित रह गए हैं। उनके सूची आते ही संशोधित करके जल्द शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed