{"_id":"5cfe8899bdec22076357c131","slug":"156018497719-agra-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली भगवान शिव की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली भगवान शिव की बरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। महेश नवमी महोत्सव के तहत सोमवार को शिव बरात का आयोजन किया गया। श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने समाज के उत्थान का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज मालू ने कहा कि समाज के उत्थान में सभी का सहयोग आवश्यक है। समाजबंधु आपस में मिलजुल कर आगे बढ़ें और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। इससे पूर्व उन्होंने भगवान शिव की आरती उतार कर पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। शिव बरात श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन से शुरू होकर नदरई गेट, बारहद्वारी, बिलराम गेट, सोरों गेट, सहावर गेट सहित शहर के सभी प्रमुख मार्गों से निकाली गई। बरात में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मारवाड़ी माहेश्वरी समाज के संतोष माहेश्वरी, महेंद्र चांडक, सुरेश माहेश्वरी, आदर्श मोहन राठी, डीडू माहेश्वरी समाज के सुनील कावरा, सुनील दरक, सर्वेश सारडा, राकेश बिड़ला, सत्यनारायण बिड़ला, कृष्ण अजमेरा, दुर्गेश माहेश्वरी, रामकिशन मूदड़ा, नितिन मूदड़ा, राजीव कावरा, संतोष भड़सारी, डा.आशीष गुप्ता, प्रदीप झंवर बीना धूपड़, नीलम पल्तानी, आदर्श रेखा भड़सारी, ऋतु जाजू, पूनम खटौड़, लता गुप्ता, निधि मालू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
जगह-जगह हुआ बरात का स्वागत
कासगंज। भगवान शिव की बरात का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने बरात पर पुष्पों की वर्षा की। इसके अलावा लोगों के स्वागत सत्कार के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की गई। मार्ग में जगह जगह लोगों ने भगवान शिव की आरती उतारकर पूजा अर्चना की।