{"_id":"5cfe83d9bdec220732264aad","slug":"1560183760172462-agra-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना: सत्यापन में अपात्र पाए गए 2462 आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना: सत्यापन में अपात्र पाए गए 2462 आवेदक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना के सत्यापन में 2462 आवेदक अपात्र मिले। इन सभी आवेदनों को जांच के बाद निरस्त कर दिया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों को तीन से छह लाख रुपये तक का लोन स्वीकृत होता है। जिले में भी इस योजना के तहत तमाम आवेदन किए गए। तमाम अपात्रों ने भी आवेदन कर दिए तो निकायों के कर्मचारियों ने मिलीभगत से अपात्रों को पात्र दर्शाकर सूची जारी कर दी। यह सूची डीपीआर के लिए नगरीय निकाय अभिकरण कार्यालय पहुंची तो उसका पुन: सत्यपान किया गया। सत्यापन में 2462 आवेदक अपात्रता की श्रेणी में आ गए। अपात्र आवेदन निकाय अभिकरण कार्यालय से निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं शासन ने 2054 नए पात्रों के चयन का लक्ष्य तय कर दिया है। पीओ डूडा ने पात्रों से आवेदन मांगे हैं।
आंकड़े की नजर से-
- 7336 आवेदक निकायों ने बताए थे पात्र।
- 3864 आवेदन पुन: सत्यापन में पाए गए पात्र।
- 3710 आवेदकों की हो चुकी है जियो टैगिंग।
- 2252 पात्रों को मिल चुकी है प्रथम किश्त।
- 1338 पात्रों को मिल चुकी है द्वितीय किश्त।
- 445 पात्रों को तृतीय किश्त का भुगतान।
- 548 आवास अब तक हो चुके हैं पूर्ण।
- 2054 नए पात्रों का चयन होना है। शासन ने लक्ष्य तय कर दिया है। पात्र आवेदक अपने आवेदन करें, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके। शिवशंकर पाल, परियोजना निदेशक, डूडा।