फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सेल्समैन के जरिए की जा रही थी ऑक्सीटोसिन की सप्लाई

सेल्समैन के जरिए की जा रही थी ऑक्सीटोसिन की सप्लाई

Wed, 05 Jun 2019 09:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
सेल्समैन के जरिए की जा रही थी ऑक्सीटोसिन की सप्लाई
मथुरा। बलदेवपुरी में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने के मामले में यह बात सामने आई है कि ऑक्सीटोसिन की सप्लाई आसपास के जिलों में सेल्समैन के माध्यम से हो रही थी। पुलिस को जांच में अबतक 24 लोगों के नाम और कुछ दस्तावेज मिले हैं। पुलिस का मानना है कि इनसे एक बड़ा नेटवर्क सामने आ सकता है। वहीं, फैक्टरी में मौके से पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उनके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बलदेवपुरी में तीन दिन पहले प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। यहां से भारी मात्रा में इंजेक्शन मिले थे। पुलिस ने मौके से अजय कुमार और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया था। दोनों को जेल भेज दिया गया। इससे पहले इनसे पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि यह लोग सेल्समैन के माध्यम से गांव-देहात में इसकी बिक्री करा रहे थे।
विज्ञापन

आगरा देहात, अलीगढ़, हाथरस में बिक रही थी ऑक्सीटोसिन
एसपी क्राइम अशोक मीणा ने बताया कि जो नाम सामने आ रहे हैं उनकी तलाश कराई जा रही है। सेल्समैन तक भी पुलिस पहुंचेगी। इनके जरिए पूरा नेटवर्क सामने आ सकता है। अभी तक जो पता चला है उसके मुताबिक यहां बनने वाली प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन मथुरा के साथ ही आगरा देहात, अलीगढ़, हाथरस तक बिक रही थी। कुछ रिकार्ड भी हाथ में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों पर की गई छापामारी
मथुरा। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्टरी पकड़े जाने के बाद प्रशासनिक टीम ने ग्रामीण इलाकों में कई जगह चेकिंग की। कस्बाई इलाकों की दुकानों को भी चेक किया गया। फिलहाल कहीं ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन नहीं मिला है। जिलाधिकारी ने भी सभी एसडीएम को आदेश दिया है कि वह नियमित चेकिंग कराते रहें। लोगों को बताएं कि यह प्रतिबंधित है। इसका इस्तेमाल करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed