{"_id":"5cf6a6eabdec220764029f6f","slug":"155966845413-agra-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर पलटने से दूल्हे के भाई सहित छह बराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर पलटने से दूल्हे के भाई सहित छह बराती घायल
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बरात का सामान लेकर मंगलवार की सुबह लौट रहा लोडर मंडी के पास पलट गया। इससे लोडर पर सामान के साथ सवार दूल्हे के भाई और भांजे सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला हरीराम निवासी रामनाथ के पुत्र सुखवीर की बरात थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नौनामई में गई हुई थी। मंगलवार की सुबह रामनाथ का पुत्र मुकेश अपनी भांजे शिवम व अन्य परिजनों के साथ लोडर में दहेज में मिला सामान लेकर गांव लौट रहा था।
जब लोडर वाहन थाना कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी के पास पहुंचा तभी बेकाबू होकर पलट गया। इससे लोडर पर सवार दूल्हा सुखवीर का भाई मुकेश पुत्र रामनाथ, भांजा शिवम पुत्र रामकिशोर निवासी रंपुरा थाना ऊसराहार जनपद इटावा, छबिनाथ निवासी धारऊ थाना कोतवाली, नितिन पुत्र रघुवीर सिंह निवासी नगला हरीराम, धर्मेंद्र पुत्र राम सिंह निवासी नगला हरीराम व कुशलपाल पुत्र अतर सिंह निवासी नगला हरीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।