{"_id":"5cf40a97bdec22075a3beb01","slug":"155949736411-kasganj-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर लो वोल्टेज और दिनभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर लो वोल्टेज और दिनभर गुल रही बिजली
विज्ञापन
आधे शहर की बिजली गुल
- फोटो : demo pic
कासगंज। भीषण गर्मी में विद्युत कटौती जले पर नमक का काम कर रही है। रातभर लो वोल्टेज और रविवार सुबह से बिजली गुल होने से शहरवसी त्राहि-त्राहि कर उठा। लोगों में बिजली विभाग के विरुद्ध आक्रोश पनप रहा है और वो कभी भी सड़कों पर उतर सकते हैं।
बदन चुभोती गर्मी में अघोषित कटौती आजकल लोगों की सबसे बड़ी समस्या है। शनिवार को रातभर ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या रही। शहर के लोगों को जाग रात काटनी पड़ी। इसके बाद रविवार सुबह सात बजे से ही पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। गर्मी से लोग अकुला उठे। दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
गहराया पेयजल संकट
बिजली कटौती से पेयजल संकट भी गहरा गया। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए हैं। बिना बिजली की आपूर्ति के पालिका के नलकूप नहीं चल सके। दोपहर 12 बजे के बाद थोड़ी देर के लिए आपूर्ति दी गई, तो वोल्टेज काफी कम थे। इससे पानी की मोटर, सबमर्सिबल नहीं चल सके।
विज्ञापन
अधिकारी नहीं उठाते फोन
लोगों में सबसे अधिक आक्रोश विद्युत विभाग के अधिकारियों को लेकर है। विभागीय अफसर लोगों के फोन भी नहीं उठाते। इस वजह से लोग यह नहीं जान पाते कि आखिर विद्युत आपूर्ति क्यों बाधित है।
फोन न उठाने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई
बिजली विभाग के अफसरों ने फोन नहीं उठाया तो लोगों ने डीएम को फोन कर दिया। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने विभागीय अफसरों की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन पर लताड़ लगाई। डीएम ने बताया कि पर्याप्त आपूर्ति मिल रही है। उसके बावजूद भी कटौती क्यों की जा रही है। समीक्षा बैठक बुलाकर विभागीय अधिकारियों से बात करेंगे।