{"_id":"5cf29612bdec22074c263ce3","slug":"15594020482-agra-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में ट्रक चालक और कार सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में ट्रक चालक और कार सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अलग-अलग सड़क हादसों में ट्रक चालक और कार सवार की मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
छतरपुर के गढ़ी मलहरा निवासी नजर मोहम्मद (39) पुत्र मुक्कू ट्रक चालक था। छतरपुर से ट्रक में चने भरकर दिल्ली के लिए चला। छाता हाईवे पर साइड से ट्रक लेकर चालक खड़ा था। इसी बीच में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। खड़े ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
उधर, मुरैना के गांव कुर्री निवासी अजमेर (36) पुत्र गणेशराम मेरठ से ग्वालियर कार से जा रहे थे। कार को मेरठ निवासी आकाश पुत्र मुन्नालाल चला रहा था। कार बाद फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार की मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया। चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।