{"_id":"5cf15e4abdec2207490a0f4b","slug":"1559322232546-agra-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में लोग बेहाल, पारा 46 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में लोग बेहाल, पारा 46 डिग्री पार
विज्ञापन

- फोटो : अममर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में गर्मी खूब कहर ढा रही है। पिछले दो दिनों से पारा 46 डिग्री के पार चल रहा है। अगले 7 दिनों तक पारा गिरने की उम्मीद कम है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। तन झुलसाती गर्मी ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। गर्मी से जिला अस्पताल के वार्ड भी बीमार हो रहे हैं।
सुबह से ही सूर्य देव आग उगल रहे हैं। दोपहर होते होते पारा 46 डिग्री पार पहुंच रहा है। भीषण गर्मी ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। गर्मी से परेशान लोग बाजारों में नहीं निकल रहे। गर्मी की तपिश मैदानी इलाके में लू बनकर लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। शुक्रवार सुबह 9 बजे से ही पारा 40 डिग्री से पार हो गया था। अधिकतम पारा 46 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 7 दिनों में पारा इसी तरह चढ़ा रहेगा। गर्मी से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। लोग घरों में कैद हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने तरह तरह के उपाय भी अपनाए।
7 दिन तक मौसम का पूर्वानुमान (सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 46 29
रविवार 47 30
सोमवार 46 30
मंगलवार 45 31
बुधवार 46 30
गुरुवार 47 29
शुक्रवार 46 30
गर्मी से बेहाल जिला अस्पताल, कराह उठे मरीज
कासगंज। भीषण गर्मी में जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं तार तार हो गई हैं। विद्युत आपूर्ति गुल है। जिला अस्पताल का जेनरेटर भी नहीं चलाया जाता है। वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी से अकुला उठे हैं। कोई हाथ के पंखे का सहारा ले रहा है तो कोई बिजली का इंतजार कर रहा है। सबसे बड़ी बात विद्युत आपूर्ति न होने से अस्पताल में एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। सिढ़पुरा के कायमपुर से अपनी बुआ उर्मिला के साथ इलाज के लिए पहुंचा अनाथ रामगोपाल दर्द से कराह रहा था। उसे बुखार भी था, लेकिन बिजली होने के कारण उसका एक्स-रे नहीं हो सका। पैर की चोट से पीड़ित तोताराम गौतम का भी एक्स-रे नहीं हो पाया।
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में जेनरेटर की व्यवस्था है। विद्युत आपूर्ति न होने पर जेनरेटर से आपूर्ति दी जाती है। बिजली आपूर्ति में काफी कटौती हो रही है। राजकिशोर, सीएमएस।