फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आज डीआरएम दरियावगंज में, करेंगे रेल विद्युतीकरण का निरीक्षण

आज डीआरएम दरियावगंज में, करेंगे रेल विद्युतीकरण का निरीक्षण

Wed, 29 May 2019 10:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
आज डीआरएम दरियावगंज में, करेंगे रेल विद्युतीकरण का निरीक्षण
डेमो - फोटो : डेमो
कासगंज। मथुरा-कानपुर रेलमार्ग का विद्युतीकरण पूरा हो गया है। अब सीआरएस की हरी झंडी पर इस ट्रैक की रेल रफ्तार टिकी है। फिलहाल सीआरएस का कार्यक्रम नहीं लगा है, लेकिन डीआरएम का निरीक्षण निर्धारित हो गया है। डीआरएम गुरुवार सुबह 11 बजे दरियावगंज स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से वह गति परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

मथुरा से कानपुर तक 430 करोड़ रुपये की लागत से रेल पथ का विद्युतीकरण किया गया है। केंद्रीय संरक्षा आयुक्त मेड़ू से मथुरा तक इलैक्ट्रिक ट्रेन से गति परीक्षण कर चुके हैं। अब वह दरियावगंज से फर्रुखाबाद स्टेशन तक ट्रेन का गति परीक्षण किया जाएगा। सीआरएस से पहले डीआरएम दिनेश कुमार सिंह यहां व्यवस्थाएं देखेंगे। गुरुवार को डीआरएम फर्रुखाबाद से दरियावगंज स्टेशन तक विंडो निरीक्षण करेंगे उसके बाद दरियावगंज से फर्रुखाबाद तक इलैक्ट्रिक ट्रेन से गति परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

डीआरएम ने परखीं व्यवस्थाएं
कासगंज। डीआरएम दिनेश कुमार ने फर्रुखाबाद से अनवरगंज तक विंडो निरीक्षण किया है। उन्होंने कासगंज ट्रैक पर विद्युतीकरण की व्यवस्था देखी। जिम्मेदारों से कहा कि व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। जल्द ही कासगंज-कानपुर के बीच इलैक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 56 किलोमीटर तक आज होगा गति परीक्षण।
- 137 किलोमीटर तक फर्रुखाबाद-अनवरगंज के बीच फिलहाल करना होगा इंतजार।
- डीआरएम सुबह निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। वह सुबह 11 बजे दरियावगंज से फर्रुखाबाद स्टेशन तक इलैक्ट्रिक ट्रेन से गति का परीक्षण करेंगे। राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed