{"_id":"5ced70f7bdec22075f57920e","slug":"15590648712-agra-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तुलसी की खेती से किसान होंगे मालामाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तुलसी की खेती से किसान होंगे मालामाल
विज्ञापन
tulsi
एटा। सरकार किसानों को आयुष खेती करा लाभ पहुंचाना चाहती है और इसके लिए अनुदान भी दे रही है। इसके लिए सरकार तुलसी का उत्पादन करने वाले किसानों को बाजार भी मुहैया कराएगी। इसके साथ ही खाद, बीज व कीटनाशक पर खर्च होने वाले अनुदान देगी।
जिला उद्यान विभाग के माध्यम से सरकार राज्य आयुष मिशन चला रही है। इस मिशन के तहत तुलसी की फसल कराई जाएगी। इस फसल से सरकार किसानों को मालामाल करना चाहती है। इतना ही नहीं तुलसी की फसल पर आने वाले खर्चे पर सरकार 30 फीसदी खर्चा खुद वहन करेगी। तुलसी की फसल उत्पादन करने वाले किसानों को बिक्री की कोई समस्या नहीं होगी। इसके लिए सरकार बाजार तैयार कर रही हैं और किसानों के पास खुद व्यापारी चलकर खरीदने आएंगे। चालू वर्ष में जिले को 10 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उद्यान विभाग के जिम्मेदारों ने किसानों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। उद्यान निरीक्षक सुबोध कुमार ने कहा कि जिले को तुलसी का 10 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। इच्छुक किसानों को लागत पर 30 फीसदी सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है। किसानों को फसल बिक्री करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए व्यापारी खुद ही किसानों से संपर्क करेंगे।