छात्र यमुना में डूब गया, साथियाें ने पांच दिन तक किसी काे बताया ही नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव अनवारा निवासी सौदान सिंह बघेल का 13 वर्षीय पुत्र विजय कुमार उर्फ मोटा गांव के विद्यालय में आठवीं का छात्र था। 22 मई की सुबह करीब 10 बजे वह साथी योगेश पुत्र रूमाल सिंह बघेल, अतुल पुत्र देवेंद्र बघेल और मुन्नेश पुत्र राधेश्याम बघेल के साथ यमुना स्थित शाला घाट पर क्रिकेट खेलने गया था। दोपहर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे हर जगह तलाशा, किंतु कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और पर्चे भी चस्पा कराए। सोमवार को सौदान ने पंचायत बुलाई, जिसमें सभी बच्चे भी बुलाए। पूछताछ में विजय साथियों ने बताया तो सभी सन्न रह गए और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बच्चों के मुताबिक यमुना में नहाने के दौरान विजय डूब गया था। परिजनों के डर के कारण बच्चों ने यह बात किसी को नहीं बताई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और बच्चों की निशानदेही पर विजय के कपड़े व चप्पल बरामद कीं। गोताखोर बुलाकर शव की तलाश की, लेकिन शाम तक शव नहीं मिला था।
धूप में जाने से खूब रोका, लेकिन नहीं माना
विजय की मां रामवती बिलख रही थी। कह रही थी कि उसे क्या पता था कि उसका लाडला लौटकर घर नहीं आएगा। विजय को कड़ी धूप में खेलने जाने से खूब मना किया, लेकिन वह नहीं माना। रामवती को गांव की महिलाएं सांत्वना दे रही थीं।
साथियों के साथ नहाने के दौरान छात्र डूब गया था। भय के चलते उन्होंने ने यह बात नहीं बताई थी। यमुना किनारे से बच्चों की निशानदेही पर छात्र के कपड़े व चप्पल बरामद हुए हैं। शव की तलाश के लिए गोताखोर लगाए हैं, तलाश की जा रही है। हत्या का आरोप गलत है।
ज्ञानेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, टूंडला।