फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Wed, 22 May 2019 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
एटा। मंडी समिति में आज लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाने उतरे 14 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम से बाहर निकलेगा। सबसे पहला परिणाम जलेसर विधानसभा क्षेत्र का आएगा। इसके बाद एटा, मारहरा, अलीगंज विधानसभा के परिणाम आएंगे। लोकसभा चुनाव की मतगणना के परिणाम को लेकर प्रत्याशियों, समर्थकों और परिवारीजनों की धड़कन बढ़ने के साथ राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर के तिराहे, चौराहे और दुकानों पर मतगणना और परिणाम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं प्रशासन ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन

अलीगंज विधानसभा: फर्रुखाबाद लोस को होगी मतगणना
फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में आने वाली जिले की अलीगंज विस में नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख प्रत्याशियों में मौजूदा सांसद और मुकेश राजपूत, सपा-बसपा गठबंधन से बसपा के मनोज अग्रवाल और कांग्रेस के सलमान खुर्शीद समेत नौ प्रत्याशी सांसद बनने का सपना लेकर चुनाव मैदान में उतरे थे। अलीगंज विस क्षेत्र की मतगणना 30 राउंड में होगी। अलीगंज विधानसभा सीट पर जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को कम से कम 11826 मत मिलना जरूरी हैं।
विज्ञापन

कुल मतदाता-331484
कुल पडे वोट-197101
मतदान प्रतिशत-59.46
एटा विधानसभा
लोकसभा एटा की एटा विस में प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा से राजवीर सिंह, सपा से देवेंद्र सिंह यादव और जन अधिकार पार्टी से सूरज सिंह शाक्य समेत 14 प्रत्याशी मैदान में थे। एटा विस क्षेत्र की मतगणना 30 राउंड में होगी। एटा विस सीट पर जमानत बचाने के लिए हर प्रत्याशी को कम से कम 11932 मत मिलना जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मतदाता- 321499
कुल पड़े वोट-198462
मतदान प्रतिशत-61.73
मारहरा विस क्षेत्र
एटा लोकसभा क्षेत्र के मारहरा विधानसभा क्षेत्र में भी 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने उतरे थे। मारहरा विस की मतगणना 27 राउंड में होगी। मारहरा विस सीट पर जमानत बचाने के लिए हर प्रत्याशी को कम से कम 11,537 मत मिलने जरूरी हैं।
कुल मतदाता-298619
कुल पडे वोट-192281
मतदान प्रतिशत-64.39
जलेसर विधानसभा
आगरा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली जलेसर विधानसभा क्षेत्र में नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। जलेसर विस की मतगणना 27 राउंड में होगी। प्रत्याशी और उनके समर्थक हर गांव, मतदान और बूथ पर डाले गए वोटों पर मतगणना के दौरान नजर रखेंगे। इस सीट पर जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को 11,467 मत मिलना जरूरी है।
कुल मतदाता-289127
कुल पडे वोट-191114
मतदान प्रतिशत-66.10
आरओ से मिलेगा विजय प्रमाण पत्र
जिले की विधानसभाएं तीन लोकसभा क्षेत्रों में शामिल हैं। ऐसे में प्रशासन वोटों की गिनती कराकर कासगंज, फर्रुखाबाद और आगरा के आरओ को परिणाम भेज देगा। हार-जीत की घोषणा आरओ करेंगे और विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देंगे।

हर गेट पर होगी चेकिंग
कृषि मंडी समिति में कड़ी सुरक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। जीटी रोड गेट से मतगणना कार्मिक और अलीगंज रोड गेट से पत्रकार, पोलिंग एजेंट और प्रत्याशी प्रवेश करेंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इस दौरान कड़ी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed