फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरने से गेंहू की फसल राख

हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरने से गेंहू की फसल राख

Sun, 14 Apr 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरने से गेंहू की फसल राख
feild - फोटो : amar ujala
टूंडला। रविवार दोपहर थाना नगला सिंघी क्षेत्र में हाईटेंशन का तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष रहा।
विज्ञापन


थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव लतीफपुर निवासी उमेशचंद्र शुक्ला के खेतों से हाईटेंशन लाइन जा रही है। रविवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में खड़ी करीब चार बीघा गेहूं की फसल पर गिर पड़ा। खेत से आग की लपटें उठते देख ग्रामीण आग बुझाने को दौड़े।
विज्ञापन


हाईटेंशन लाइन को बंद कराने के बाद आग बुझाने में जुट गए। सूचना फायर ब्रिगेड को भी दे दी। जब तक ग्रामीण आग को बुझा पाए, करीब चार बीघा खेत की फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से जली फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed