फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   क्षमता से अधिक चढ़ गए ट्रेन में यात्री

क्षमता से अधिक चढ़ गए ट्रेन में यात्री

Sun, 14 Apr 2019 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
क्षमता से अधिक चढ़ गए ट्रेन में यात्री
डेमो - फोटो : डेमो
टूंडला। जनरल कोच में क्षमता से अधिक यात्रियों के चढ़ जाने के कारण रविवार सुबह जोधपुर से हावड़ा जा रही जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन को रोकना पड़ा। ब्रेकयान से सामान निकालने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका। इस दौरान ट्रेन करीब सवा घंटे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन


रविवार सुबह जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस के इंजन के ठीक पीछे लगे ब्रेकयान व उसके पीछे लगे जनरल कोच में क्षमता से अधिक यात्री सवार हो गए। क्षमता से अधिक यात्रियों के वजन के चलते इंजन व कोचों को जोड़ने वाली कपलिंग में लगे बफर ही ऊंचाई कम रह गई।
विज्ञापन


इससे हादसा होने का खतरा पैदा हो गया। ट्रेन के स्टाफ ने मुख्य नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। सुबह करीब 7.50 मिनट पर ट्रेन के टूंडला स्टेशन पहुंचने पर रेल विभाग के सीएमआई भैरोंलाल मीणा, पार्सल बाबू गिरीशचंद्र, स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह मय स्टाफ के मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जनरल कोच में यात्री क्षमता से अधिक भरे हुए थे। ट्रेन के सभी जनरल कोचों की स्थिति एक जैसी थी। जिसके बाद पार्सल में लादकर ले जाए जा रहे सामान में से 40 पैकेट को टूंडला स्टेशन पर उतारकर ट्रेन के कोच का वजन कम किया गया।


तब कहीं जाकर ट्रेन करीब सवा घंटे बाद आगे बढ़ सकी। इस दौरान यात्री गर्मी में परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह मीणा का कहना है कि जनरल कोच में यात्रियों की संख्या अधिक थी। यात्रियों को कोच से नहीं निकाला जा सकता था। जिसके चलते पार्सलयान से लगेज के 48 पैकेट निकाले गए। जिन्हें दूसरी ट्रेन से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed