{"_id":"5cb37858bdec22145f53ac0a","slug":"155526569713-tundla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाखी पर्व : गुरुद्वारे में हुए शबद-कीर्तन, लगा अटूट लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाखी पर्व : गुरुद्वारे में हुए शबद-कीर्तन, लगा अटूट लंगर
विज्ञापन
vaishaki
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूंडला। नगर में पंजाबी समुदाय ने वैशाखी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर के गुरुद्वारे में विशेष धार्मिक आयोजन आयोजित किए। गुरुद्वारे में सायं तक अटूट लंगर का आयोजन किया गया।
नानकशाही कलेंडर के अनुसार वैशाखी पर्व रविवार को विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे में प्रात: से ही धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। गत शुक्रवार से चल रहा श्रीअखंड साहिब पाठ का रविवार प्रात: समापन हुआ। इसके उपरांत सिक्ख समुदाय के समक्ष पूर्ण निष्ठा व श्रद्धा के साथ निशान साहिब को चढ़ाया गया। इसके उपरांत गुरुद्वारे में आगरा गुरुद्वारे से आए रागी जत्था द्वारा शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पंजाबी समुदाय के सैंकड़ों स्त्री-पुरुषों ने शबद-कीर्तन का आनंद लिया।
शबद-कीर्तन के उपरांत गुरुद्वारे में गुरु का अखंड लंगर हुआ जिसमें सैंकड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और गुरु का लंगर चखा। इस मौके पर सिक्ख समाज के लोगों ने मीठे शर्बत का वितरण किया। समाज के प्रमुख लोगों ने वैशाखी के पर्व के विषय में सरदार सरनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आज के ही दिन खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। इसके साथ ही पंजाब में फसल व खुशहाली के रूप में इस दिन को वैशाखी पर्व को मनाते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही सिख समाज के अन्य लोगों ने आज के दिन की महत्ता का गुणगान किया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार मनप्रीतसिंह कीर, सचिव मनमोहन सिंह, कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह पम्मी ने रागी जत्था को सरोफा भेंट किया। सरदार इन्द्रपाल सिंह, हरपाल सिंह, जसपाल मिठ्ठू, बिंदु प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह, प्रतिपाल सिंह, सतनाम कौर, गोल्डी, तेजिंदर कौर, जसवीरसिंह, बलविंदरसिंह, विक्की, जीत कौर, उपेन्द्र कौर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
फोटो-टूंडला के गुरुद्वारे में शबद कीर्तन करते रागी जत्था