फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कलेजे को मिली ठंडक, आंखों से टपके आंसू

कलेजे को मिली ठंडक, आंखों से टपके आंसू

Tue, 26 Feb 2019 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
कलेजे को मिली ठंडक, आंखों से टपके आंसू
इटावा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


फोटो-44 से 47 तक
कलेजे को मिली ठंडक, खुशी के आंसू छलके
एयर स्ट्राइक से खुश नजर आए शहीद के परिजन
गांव में ‘शहीद रामवकील अमर रहें’ ‘भारत माता की जय’ के नारे लगे
नीलेश शर्मा
मैनपुरी। वायु सेना की ओर से आतंकी शिविरों पर हमला और 300 आतंकियों के मारे जाने की खबर से शहीद रामवकील के परिजनों के कलेजे को ठंडक मिली है। एक तरफ वीर सपूत को खोने का गम और एयर स्ट्राइक की खुशी से परिजनों के आंखों से खुशी के आंसु छलक पड़े।
बरनाहल थाना क्षेत्र का गांव विनायकपुर आज भी शोक में है। इस गांव ने पुलवामा हमले में अपने बेटे रामवकील को खोया है। मंगलवार को शहीद रामवकील की आत्मा की शांति के लिए शांतिपाठ रखा गया था। इसी बीच परिजनों को वायुसेना के जवानों की शौर्य गाथा की जानकारी हुई। भारत की ओर से पाकिस्तान में किए गए हमले की खबर से शहीद के परिजनों की आंखें भर आईं। गांव में शहीद रामवकील अमर रहें, भारत माता की जय के नारे लगने लगे।
विज्ञापन

तेरहवीं से पहले शहादत का बदला पूरा होने से उनके कलेजे को ठंडक मिली है। परिजनों ने कहा कि समय-समय पर पाकिस्तान को इस तरह का मुंह तोड़ जवाब मिलते रहना चाहिए। अगर सरकार ऐसा करती है तो पाक कभी भी नापाक हरकत करने की हिम्मत नहीं जुटा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बोले परिजन
हमारे वीर जवानों ने आज अपने भाइयों की शहादत का बदला ले लिया है। कार्रवाई यहीं नहीं रुकनी चाहिए। आगे भी आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए।
-शिवकुमार, शहीद का भतीजा
पाकिस्तान पर जितनी बार हमला किया जाए वह कम है। आतंकवाद के आका को भारतीय सेना पूरी तरह से खत्म करे। हमले से कलेजे को बहुत ज्यादा ठंडक मिली है।
-गीता देवी, शहीद की पत्नी
एयर स्ट्राइक करके जवानों ने वीरता का परिचय दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई होगी चाहिए।
-अंकित उर्फ राहुल, शहीद का बेटा
अभी सरकार और कार्रवाई करे, तभी पाकिस्तान को सबक मिलेगा। हम वीर जवानों पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
अमितश्री, शहीद की मां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed