फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सुर संगीत की दुनिया का सरताज बना शहर का युवा

सुर संगीत की दुनिया का सरताज बना शहर का युवा

Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
सुर संगीत की दुनिया का सरताज बना शहर का युवा
एटा- कासगंज। सुरों के साथ लय की ताल मिलाकर शहर की प्रतिभा ने प्रदेश में ही नहीं बल्कि देशभर में आवाज का जादू बिखेरा है। बचपन से ही संगीत के दीवाने प्रांजल ने शनिवार रात ताज महोत्सव में अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम में धूम मचाई। वहीं इससे पहले उत्तराखंड, गुजरात, दिल्ली में भी कई कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा चुके हैं।
विज्ञापन


शनिवार रात प्रांजल ने आगरा के ताज महोत्सव में प्रस्तुति दी और गजल पेश करते हुए गुनगुनाया कि खूबसूरत है आंखे तेरी रात को जागना छोड़ दे, खुद व खुद नींद आ जाएगी तू मुझे सोचना छोड़ दे। ताज महोत्सव में उन्हें आयोजकों की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व गली शिवालय निवासी गजेंद्र मोहन शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र प्रांजल उपाध्याय ने अपनी मधुर आवाज से संगीत का सिरमौर हासिल किया है। 11 साल की उम्र से संगीत के दीवाने प्रांजल शहर के चाइल्ड होली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रहे। कक्षा 5 में प्रांजल ने स्कूल के संगीत कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रथम स्थान पाया। अपने दादा डा. क्रांत महेश शर्मा को अपना गुरु बनाया।
विज्ञापन


फिर संगीत के क्षेत्र में अध्ययन शुरू कर दिया। जनवरी माह में प्रांजल ने नेपाल इंटरनेशनल म्यूजिक फैस्टेबल में भाग किया। यहां उन्होंने चांद बनकर वो मेरी आंखों में जिस पल आ गया गजल प्रस्तुत की तो उन्हें संगीत श्री का अवार्ड मिला। इसके अलावा वर्ष 2016 दिल्ली में विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में 125 देशों की प्रतिभाओं के साथ भाग लिया। इस सफलता पर विनय उपाध्याय, गजेंद्र मोहन, विनीता, शालिनी, विकास पांडेय, दिनेश, आशुतोष, शरद, आराधना, शुभम, प्रीति, वंशिका आदि ने हर्ष व्यक्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो प्रेषित है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed