फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नौ हजार एलईडी लाइटों से रोशन होगा शहर

नौ हजार एलईडी लाइटों से रोशन होगा शहर

Sat, 16 Feb 2019 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
नौ हजार एलईडी लाइटों से रोशन होगा शहर
नौ हजार एलईडी से रोशन होगा शहर
विज्ञापन

32 वार्डों में लगाई जानी हैं लाइटें
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। नगर पालिका प्रशासन ने सभी वार्डों में आधुनिक प्रकाश की व्यवस्था का निर्णय लिया है। शहर के कुल 32 वार्डों में आधुनिक प्रकाश के लिए नौ हजार एलईडी लगाई जानी हैं। फरवरी के अंत तक सभी वार्डों में आधुनिक प्रकाश की व्यवस्था किए जाने का निर्णय लिया गया है।
नगर पालिका में आधुनिक प्रकाश की व्यवस्था के लिए ईईएसएल कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये कंपनी वर्तमान में लगी सीएफएल व हाईमास्ट को बदलकर उनके स्थान पर एलईडी लगाएगी। नगर के सभी 25 पुराने वार्डों में सीएफएल की जगह पर आधुनिक एलईडी लगाई जा रहीं हैं। नगर पालिका ने इसका ठेका ईईएसएल कंपनी को दिया है। इस कंपनी के कार्य की निगरानी नगर पालिका के प्रकाश निरीक्षक राज नरायन सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक नगर में छह हजार लाइटें लगाई जा चुकी हैं। तीन हजार लाइटें और लगाई जानी है। लाइट लगाए जाने का कार्य फरवरी के अंत तक पूरा किया जाना है। इसके लिए कंपनी और नगर पालिका हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बिजली की खपत भी होगी कम
मैनपुरी। एलईडी लगने से नगर पालिका क्षेत्र में कम से कम 30 प्रतिशत बिजली की खपत घटेगी। अभी तक सीएफएल की लाइटें थीं जिनसे एलईडी की लाइटाें की खपत औसतन 30 प्रतिशत कम है। सीएफएल की लाइट जहां 45 वाट की लगती थी, वहीं एलईडी की 30 वाट की रोशनी काफी होगी। प्रकाश इंस्पेक्टर राजनरायन सिंह ने बताया कि एलईडी से एक तो अच्छा प्रकाश मिलेगा वहीं दूसरी तरफ बिजली की खपत भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में प्रकाश व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अभी पूर्व में चिह्नित स्थानों पर लाइटें लगवाई जा रही हैं। नए वार्डों में भी बड़ी संख्या में लाइटें लगाई गई हैं। जहां और जरूरत है वहां का सर्वे कराया जा रहा है।
मनोज कुमार रस्तोगी, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed