फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वंदे भारत की गति पर कॉशन ने लगाया ब्रेक

वंदे भारत की गति पर कॉशन ने लगाया ब्रेक

Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM IST
anant jain anant anant
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
वंदे भारत की गति पर कॉशन ने लगाया ब्रेक
Bande bharat train - फोटो : amar ujala
टूंडला (फिरोजाबाद)। पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन को देखने की लोगों की लालसा के चलते टूंडला पर इस ट्रेन को धीमी गति से गुजारा गया। टूंडला से फिरोजाबाद स्टेशन पहुंचने में ट्रेन मात्र 10 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन

आम जनता के लिए शुक्रवार को पहली बार दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। करीब आधा घंटा देरी से चली वंदे भारत एक्सप्रेस टूंडला स्टेशन से दोपहर करीब 1.25 बजे गुजरी। ट्रेन को देखने की लालसा और स्टेशन पर पहुंचे डीटीएम समर्थ गुप्ता ने यहां कॉशन के चलते ट्रेन को 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से गुजारा। ट्रेन में गार्ड के रूप में भारत के सबसे सीनियर गार्ड टूंडला निवासी प्रेमकुमार थे।
विज्ञापन


ट्रेन जैसे ही टूंडला स्टेशन पर पहुंची लोगों की भीड़ लग गई। जापान की बुलेट ट्रेन की तर्ज पर बने इंजन व कोचों की साज सज्जा देखते ही बन रही थी। 16 कोचों वाली इस ट्रेन में शुक्रवार को मात्र आठ ही कोच लगाए थे। रविवार से इसमें पूरे 16 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के साथ सेल्फी लेने को आतुर रहे लोग
टूंडला। टूंडला स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान हर दूसरा व्यक्ति ट्रेन के साथ सेल्फी लेता नजर आया। लोगों में देश की इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन के साथ सेल्फी लेने को प्रतिस्पर्धा मची हुई थी। ट्रेन के प्लेटफार्म में प्रवेश करने से अंतिम बोगी के गुजरने तक ट्रेन के साथ सेल्फी लेते नजर आए।


रविवार से आम यात्री कर सकेंगे ट्रेन में यात्रा
टूंडला। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार से आम आदमी भी यात्रा कर सकेगा। शुक्रवार को रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने ट्रेन का जायजा लिया। हालांकि किराया शताब्दी से डेढ़ गुना अधिक होने के कारण लोगों को इसमें सफर करने से पहले सौ बार सोचना पड़ेगा। रफ्तार की बात करें तो अभी रफ्तार 130 के आसपास है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो रफ्तार को बढ़ाया भी जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed