फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मानसिक ताप से पीड़ित व्यक्ति के लिए सत्संग मरहम

मानसिक ताप से पीड़ित व्यक्ति के लिए सत्संग मरहम

Sun, 10 Feb 2019 10:14 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
मानसिक ताप से पीड़ित व्यक्ति के लिए सत्संग मरहम
आश्रम - फोटो : demo
मैनपुरी। नगर के कबीर आश्रम में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आश्रम के महंत ने भक्तों को मानव जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मानसिक और शारीरिक विकार पर भी प्रकाश डाला गया। महंत अमर साहेब ने रज्जो देवी कबीर आश्रम पर प्रवचन के दौरान कहा कि मानसिक ताप से पीड़ित व्यक्ति के लिए सत्संग मरहम की तरह होता है। जिस प्रकार से तपती जमीन को वर्षा का जल मिलने पर राहत मिलती है, उसी प्रकार से पीड़ित व्यक्ति को सत्संग से राहत प्राप्त होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानव के जीवन में जब जल का महत्व है, ऑक्सीजन का महत्व है भोजन का महत्व है तो भजन का महत्व क्यों नहीं। जिस प्रकार शरीर से सारे विकार बाहर होते हैं वैसे ही मानसिक शांति के लिए सत्संग जरूरी है। सत्संग मन के विकारों को दूर करता है। उन्होंने अपील की कि शुद्ध सत्संग की महिमा के द्वारा अपना मन और जीवन शुद्ध बना सकते हैं। जिस हृदय से प्रेम रस की धारा न बहती हो भक्ति सेवा का भाव न टपकता हो, देश के प्रति समर्पण न हो ऐसे व्यक्ति के हृदय पर सत्संग का प्रभाव पडना भी मुश्किल है। यहां कार्यक्रम के दौरान मौजूद भक्तों ने भजन भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed