फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खुरपका, मुंहपका के टीकाकरण में फर्जीवाड़ा

खुरपका, मुंहपका के टीकाकरण में फर्जीवाड़ा

Tue, 18 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खुरपका, मुंहपका के टीकाकरण में फर्जीवाड़ा
मथुरा। पशुओं में फैलने वाले रोग खुरपका, मुंहपका की रोकथाम को होने वाले टीकाकरण में पशु चिकित्सकों तथा पैरावेट की टीम जमकर फर्जीवाड़ा कर रही है। टीकाकरण में जुटे लोग टीका लगाने से कई गुना ज्यादा पशुओं को टीका लगाने की रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं।
विज्ञापन


15 सितंबर से 30 अक्तूबर तक जनपद के 10 लाख पशुओं को खुरपका, मुंहपका के टीके लगाने का काम चल रहा है। इसमें पशुपालन विभाग की 30 टीमें तथा पैरावेट काम कर रहे हैं। टीका लगाने में टीम के लोग टीका लगाने से कई गुना ज्यादा पशुओं को टीका लगाने की संख्या बताकर रिपोर्ट प्रस्तुत कर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसमेें राया ब्लाक के गांव तारापुर में 69 गायों को टीका लगाना, जबकि उस गांव में मात्र 25 लोग गाय पालते हैं, वहीं भूडऱी में 99 गायों को टीका लगना बताया। इस गांव में 50 गाय भी नहीं हैं। रमचेलिया में 38 गाय बताईं, जबकि इस गांव में 20 गो पालक हैं, इसी तरह भैंस व पड्डा, पड़िया की संख्या अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी वैक्सीन को चिकित्सक प्राईवेट पशु चिकित्सकों को बेच देते हैं। बाद में प्राईवेट पशु चिकित्सक मंहगे दामों पर उक्त टीके लगाते हैं। इस तरह की शिकायतें शासन तक भी पहुंच चुकी हैं। लेकिन उसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। विभाग में किसी का नियंत्रण रह ही नहीं गया है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. भूदेव सिंह का कहना है कि टीकाकरण मेें फर्जीवाड़े का मामला संज्ञान में नहीं है, ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed