{"_id":"5af5cc994f1c1bdf408b4781","slug":"15260581351-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान संघ की बैठक में गूंजा भ्रष्टाचार का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान संघ की बैठक में गूंजा भ्रष्टाचार का मुद्दा
Updated Fri, 11 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। प्रधान संघ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रधानों का गुस्सा सामने आ गया। सभी ने एक स्वर में मांग की कि सरकार उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे।
ब्लाक सभागार में शुक्रवार को प्रधानसंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव का स्वागत किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा तब हम एक-दूसरे की परेशानियों को समझेंगे। कहा कि हमें जो अधिकार सरकार द्वारा दिए गए हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा लागू नहीं किया जा रहा है।
प्रधान संजीव मिश्रा ने कहा कि जब हम श्मशान, चरागाह या चकरोड की जमीन मुक्त कराने का प्रयास करते हैं तो भूमाफियाओं की नजर में चढ़ जाते हैं। सरकार को हमारी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन
प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि ब्लाक में बीडीओ से लेकर सचिव तक उनका शोषण करते हैं। जनता कहती है कि कार्य में गुणवत्ता हो, पर सचिव कहता हैं कि हम चेक पर हस्ताक्षर तब करेंगे जब पचास प्रतिशत फायदा हमें दो। यही बात सुनीता देवी ने भी कही। प्रधान कृष्णपाल सिंह, बॉबी पांडेय, रमेश यादव, कमलेश यादव, उमेश शर्मा, राजेश शाक्य, रामबाबू प्रधान आदि मौजूद रहे।