फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सपा के गढ़ में लहराया भगवा

सपा के गढ़ में लहराया भगवा

Fri, 09 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
सपा के गढ़ में लहराया भगवा
वियजी प्रतीक दिखाते विजेता
मैनपुरी। सपा के गढ़ में निकाय चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख के उप चुनावों में भगवा लहराया है। सपा के बागियों ने भाजपा में शामिल होकर सपा प्रत्याशियों को हराया है। सपा के गढ़ माने जाने वाले जागीर तथा घिरोर ब्लॉकों में सपा को मिली शिकस्त से जहां सपा खेमे में मायूसी है वहीं भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


जागीर तथा घिरोर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। बीडीसी सदस्यों के प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड से पहचान कराने के बाद मतदान कराया गया। मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने परिणाम घोषित किया। जागीर ब्लॉक में 29 मत पाकर भाजपा की ऊषा देवी ने सपा की गिरजा देवी को दो मतों से हराया।
विज्ञापन


घिरोर ब्लॉक में भाजपा के सत्यपाल सिंह यादव ने 60 मत पाकर ब्लॉक प्रमुख की सीट पर कब्जा कर लिया। उन्होंने सपा प्रत्याशी अरबेश यादव मौला को 28 मतों से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशियों के जीतते ही समर्थकों ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घिरोर ब्लॉक में 86 बीडीसी सदस्य हैं। एक बीडीसी सदस्य श्रीनिवास जेल में बंद है। वह मतदान नहीं कर सके। तीन मत निरस्त कर दिए गए। सपा के बागी सत्यपाल सिंह यादव को 60 बीडीसी सीदस्यों ने समर्थन दिया। इकतरफा जीत से भाजपा खेमे में खुशी है। चुनाव की कमान संभाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुजान सिंह यादव, प्रधान अचलपुर सुनील यादव, जिला पंचायत सदस्य यदुवंश यादव टीटू, राजू यादव, धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।

सुप्रीम कोर्ट तक गया था मामला
मैनपुरी। घिरोर ब्लॉक प्रमुख का मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था। सत्यपाल सिंह यादव द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर ब्लाक प्रमुख सरिता यादव को राहत नहीं मिली थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तत्कालीन जिला जज उमेश कुमार शर्मा ने 14 दिसंबर को सभी 86 सदस्यों की व्यक्तिगत रूप से पुष्टि की थी। पुष्टि करने के बाद पत्रावली सुप्रीम कोर्ट भेजी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई चार सितंबर को हुए मतदान की मतगणना में अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था।

कांटे की टक्कर में जीती भाजपा
अजीतगंज। जागीर ब्लॉक में 58 सदस्य हैं। भाजपा प्रत्याशी ऊषा देवी यादव को 29 मत मिले, जबकि सपा की गिरजा देवी को 27 मत मिले। दो मत निरस्त कर दिए गए हैं। ब्लॉक प्रमुख चुनी गई ऊषा देवी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सुमन यादव की नजदीकी रिश्तेदार हैं। जबकि सपा प्रत्याशी गिरजा देवी जिला पंचायत सदस्य आशुतोष यादव बिल्लू की मां हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आशू दिवाकर, पूर्व एमएलसी अवधेश यादव, सौरभ चौहान, बलवीर धनगर, अजय यादव, छविराम सिंह चौहान, प्रभु दयाल दुबे, मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, सौरभ दुबे, संजय यादव, नेहा यादव, निर्वाचन अधिकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश सारस्वत, एसडीएम भोगांव संदीप कुमार, बीडीओ अनिरुद्ध चौहान, सीओ सिटी राकेश पांडेय, तहसीलदार प्रमोद कुमार, कई थानों की पुलिस मौजूद रही।

हाईकोर्ट में लंबित है याचिका
अजीतगंज। ब्लॉक प्रमुख जागीर रजनीश कुमारी यादव के खिलाफ बीडीसी सदस्य अजय कुमार यादव द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर रजनीश कुमारी को हार का सामना करना पड़ा था। अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ रजनीश कुमारी की याचिका अभी भी हाईकोर्ट में लंबित है। ब्लॉक प्रमुख जागीर के लिए हुए मतदान के दौरान दो बीडीसी सदस्यों के मतदान पर सपा प्रत्याशी गिरजा देवी ने आपत्ति जताई। उनका कहना था बीडीसी सदस्य खुद मतदान कर सकते हैं। निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार सारस्वत ने बीडीसी सदस्यों की बीमारी के चलते डीएम के सहायक की अनुमति दिए जाने की बात कहकर उनको संतुष्ट किया।


बीडीसी सदस्यों ने मतदान करके आतंकराज से मुक्ति पाई है। अब उनको लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत सभी सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्र पंचायत समिति की बैठकें भी अब नियमित रूप से होंगी।
- सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रमुख घिरोर

सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर अब क्षेत्र का विकास होगा। वरीयता से वंचित क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का क्रियान्व्यन
कराया जाएगा। भाजपा की नीतियों के तहत काम होगा।
- ऊषा देवी यादव, ब्लाक प्रमुख जागीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed