फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   उपस्थिति न पहुंचने से शिक्षामित्रों का मानदेय लटका

उपस्थिति न पहुंचने से शिक्षामित्रों का मानदेय लटका

Thu, 09 May 2019 10:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
उपस्थिति न पहुंचने से शिक्षामित्रों का मानदेय  लटका
मैनपुरी। खंड शिक्षाधिकारियों की लापरवाही के कारण जिले के शिक्षामित्रों को दो महीने से मानदेय नहीं मिल पा रहा है। शिक्षामित्रों ने शीघ्र मानदेय न मिलने पर बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस संबंध में प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक जनयुग नगर स्थित जिला कार्यालय पर की गई।
विज्ञापन


शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रभारी विनीत प्रताप सिंह ने कहा कि वैसे भी शिक्षामित्रों को अधिक मानदेय नहीं मिल रहा है। खंड शिक्षाधिकारी समय से उपस्थिति नहीं पहुंचा रहे हैं जिसके चलते उन्हें आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा कि वर्तमान में शिक्षामित्र अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश दिला रहे हैं।
विज्ञापन


मानदेय न मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिला संगठनमंत्री अनुराग मिश्रा ने कहा कि यदि शीघ्र उपस्थिति भेजकर मानदेय नहीं दिलाया गया तो आक्रोशित शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, आदित्य कुमार, तेजवीर सिंह, नवनीत कुमार, अवनीश यादव, मोनू चौहान, नीरज यादव, राहुल वर्मा, संध्या चौहान, ममता देवी, रेणुका, अरुनलता, राघव चौहान, मेघ सिंह आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed