{"_id":"5cbb59dfbdec22146c2259c8","slug":"151555782111-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार
विज्ञापन
आज शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का काउंट डाउन शुरू हो गया है। रविवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होगा। शाम पांच बजते ही चुनावी शोर थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अधिक से अधिक मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने की रणनीति बनाई।
लोकसभा चुनाव में 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद से ही मतदाताओं तक पहुंचने के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थक एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। गांव-गांव प्रत्याशियों व समर्थकों की गाड़ियां दौड़ लगा रही हैं। इससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं तक पहुंचकर अपनी बात पहुंचाई जा सके। शहरी शहरी क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए प्रत्याशियों ने कई टोलियां बना रखी हैं, ये टोलियां लगातार मतदाताओं तक संपर्क कर रही हैं। प्रत्याशियों के लिए मतदताओं तक पहुंचने का रविवार को अंतिम मौका है। मंगलवार को शाम पांच बचते ही चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसी के साथ ही प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों पर ब्रेक लग जाएगा। प्रचार के अंतिम मौके को देखते हुए प्रत्याशियों ने अपनी खास रणनीति बनाई है। अंतिम दिन के लिए प्रत्याशी पूरी ताकत झोंकेंगे, जिससे अधिकतम मतदाताओं तक पहुंचा जा सके।
पोलिंग पार्टी की रवानगी को होने लगी तैयारियां
प्रत्येक विधानसभा के लिए की जा रही अलग अलग व्यवस्था
कासगंज। लोकसभा चुनाव के लिए भेजी जाने वाली पोलिंग पार्टी के लिए गल्ला मंडी परिसर में व्यवस्थाएं तेज कर दी गई हैं। प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे मतदान कर्मियों को चुनाव संबंधी सामग्री प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। शनिवार को एडीएम ने मंडी परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए 22 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जनपद की तीनों विधानसभाओं के लिए 1206 पोलिंग पार्टियां रवाना होनी है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गल्ला मंडी परिसर में पोलिंग पार्टी भेजने को व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंडी परिसर में प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कासगंज विधानसभा के लिए 11 कक्षों में ईवीएम रखी गई हैं। अमांपुर और पटियाली विधानसभा केे लिए 10-10 कक्षों में व्यवस्थाएं की गई हैँ। इनके बाहर बैरीकेडिंग की गई है। पोलिंग पार्टियों के बैठने के लिए भी पंडाल अदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पेयजल सुविधा आदि का भी ध्यान रखा जा रहा है। पोलिंग पार्टियों को दिए जाने वाले बस्ते भी तैयार किए जा चुके हैं। एडीएम योगेंद्र कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए मंडी परिसर में सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
मतदान केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन
कासगंज। मतदान केंद्र के अंदर कोई भी मतदाता मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। जो भी मोबाइल फोन को अंदर ले जाएगा उसका मोबाइल उससे सुरक्षा बलों के द्वारा ले लिया जाएगा। वहीं उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट उपजिला निवार्चन अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि मतदान स्थल पर फोटोयुक्त मतदाता पर्ची को पहचान दस्तावेज के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ वोटर आईडी कार्य या अन्य 11 विकल्प में से कोई एक पहचान पत्र ले जाना होगा।