फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हत्यारोपी के साथ थाना प्रभारी का कुंभ स्नान का वीडियो वायरल

हत्यारोपी के साथ थाना प्रभारी का कुंभ स्नान का वीडियो वायरल

Wed, 09 Jan 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी के साथ थाना प्रभारी का कुंभ स्नान का वीडियो  वायरल

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नगला खंगर पुलिस को जिस अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर हाईकोर्ट ने तलब किया था। उस आरोपी के साथ थाना प्रभारी का कुंभ स्नान का वीडियो वायरल हुआ है।


नगला गंगाह निवासी सतेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा उसके पुत्र को कुछ लोगों ने जला दिया था। सैफई पीजीआई में उपचार के दौरान 11 अगस्त 2018 को मौत हुई थी।
विज्ञापन


मृत्यु होने से पूर्व दर्ज हुए मजिस्ट्रेटी बयान के आधार पर शेखर, प्रेमपाल, बंटू व मनोज के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था। सतेंद्र ने कहा थाना पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने थानाध्यक्ष नगलाखंगर को आठ जनवरी 2019 को तलब किया था। पीड़ित का आरोप है कि एसओ नगला खंगर आरोपी शेखर को साथ लेकर उसकी किराए की गाड़ी से पैरवी करने इलाहाबाद गए थे। साथ-साथ गंगा में स्नान किया। इसकी फोटो के साथ वीडियो भी है।

पीड़ित ने कहा कि थानाध्यक्ष कोर्ट में लगातार आरोपी शेखर को नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस तीन आरोपियों को 306 में जेल भेज चुकी है। जबकि शेखर को बचाए जाने का प्रयास कर रही है।



कहा कि आरोपी शेखर की गाड़ी से इलाहाबाद जाने का आरोप गलत है। पैरवी करने मैं किराए की गाड़ी से गया था। इसकी रसीद मेरे पास है। जहां तक गिरफ्तारी का सवाल है तो सीडीआर देख रहा हूं, यदि वह संलिप्त है तो गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed