फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अयोध्या की सरगर्मी से पुलिस रही अलर्ट

अयोध्या की सरगर्मी से पुलिस रही अलर्ट

Sun, 25 Nov 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या की सरगर्मी से पुलिस रही अलर्ट

विज्ञापन
कासगंज। अयोध्या में धर्मसभा को लेकर जिले में भी सतर्कता रही। पूरे जिले में पुलिस ने अलर्ट जारी किया। जिलेभर की पुलिस कमरबंदी (बिना बेल्ट के पूरी वर्दी में तैयार) की स्थिति में रही। दोपहर बाद एसपी अशोक कुमार शुक्ल अचानक नगर कोतवाली पहुंच गए। यहां उन्होंने पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखी।

अयोध्या में शनिवार को शिवसैनिकों का महाआरती कार्यक्रम था। रविवार को विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीयस्वयं सेवक की धर्मसभा होनी थी। अयोध्या में दो दिन के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया था। अयोध्या की सरगर्मी से जिले में भी एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने अलर्ट जारी किया। पूरे जिले की पुलिस को पूरी तरह सतर्क रखा।
विज्ञापन


एसपी नगर कोतवाली में सतर्कता परखने पहुंचे। यहां उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि अलर्ट के दौरान किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी जनता के साथ मधुर व्यवहार करें। वाहन चेकिंग के दौरान किसी से अभद्र व्यवहार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



अयोध्या से लौटे शिव सैनिक
कासगंज। अयोध्या में महाआरती कार्यक्रम में सहभागिता करने पहुंचे जिले के शिवसैनिक लौट आए। शिवसैनिकों ने अयोध्या के कार्यक्रम को सफल बताया। जिलाध्यक्ष अशोक गौड़ ने बताया कि शिवसैनिक अयोध्या में राम मंदिर बनाने के पक्षधर हैं। वहां शिवसेना प्रमुख ने राम मंदिर निर्माण की तिथि भी मांगी।



- जिलेभर की पुलिस कमरबंदी की स्थिति में तैनात की गई है। अयोध्या को लेकर पूरे जिले में अलर्ट जारी है। नगर कोतवाली में पुलिस कर्मियों की सतर्कता परखी, पुलिसकर्मी सतर्क मिले- अशोक कुमार शुक्ल,एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed