{"_id":"5bdc9b41bdec2269b16995cb","slug":"151541184321-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सीतापुर में अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी के साथ उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई के विरोध में जिले के अधिवक्ता शुक्रवार को कामकाज से विरत रहे। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जुलूस निकाला, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होनें कहा कि इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीतापुर में अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी होने के साथ उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग दर्ज किए जाने का जिले के अधिवक्ताओं ने विरोध किया। बार एसोसिएशन ने काम बंद हड़ताल कर दी। कामबंद हड़ताल किए जाने के कारण है जनपद न्यायालय में आने वाले मुवक्किलों को बैरंग लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं ने सीतापुर पुलिस द्वारा की जा रही मनमानी के विरोध में नारेबाजी करते हुए मुख्यालय पर जुलूस निकाला गया।
जुलूस न्यायालय प्रांगण से बार अध्यक्ष जाहर सिंह यादव के नेतृत्व में शुरू हुआ। इसमें महासचिव भरत यादव,सहित काफी अधिवक्ता शामिल थे। जुलूस सीधे हाइवे पर पहुंचा। उन्होंने हाइवे को जाम करते हुए प्रदेश की सरकार का पुतला फूंका। अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं के ऊपर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष संजय पाठक, सह सचिव केके राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू भारती, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल निषाद, प्रवीन यादव, रोहित पारस, अमित दीक्षित, डा. सगीर खान, होडल सिंह राना, आविद अली,उ मेश ओझा, सतीशचंद्र बघेल आदि मौजूद थे।