फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निगम के खजाने में करोड़ों रुपया फिर भी विकास का पहिया जाम

निगम के खजाने में करोड़ों रुपया फिर भी विकास का पहिया जाम

Fri, 12 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
निगम के खजाने में करोड़ों रुपया फिर भी विकास का पहिया  जाम
फिरोजाबाद। नगर निगम के खजाने में करोड़ों रुपया है फिर भी शहर में विकास कार्यों का पहिया जाम है। वित्त आयोग से मिलने वाली 12 करोड़ से अधिक की धनराशि पहले से नगर निगम के खाते में है इसके बाद 14 वें वित्त आयोग की 11 करोड़ 71 लाख रुपये की धनराशि नगर निगम को नौ अक्तूबर को ही मिली है। फिर भी विकास कार्य ठप पडे़ हैं।
विज्ञापन


नगर निगम में बोर्ड के गठन के बाद भी शहर में विकास कार्य पटरी पर नहीं आ रहे। प्रभात नगर, इमरती नगर में रेलवे लाइन के सहारे जलनिकासी के लिए मुख्य नाले का निर्माण कराने के लिए 20.97 लाख का टेंडर 27 अप्रैल को जारी किया किया छह माह बाद भी कार्य शुरू नहीं किया गया है। मोहल्ला सतीनगर में सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए 27 अप्रैल को टेंडर जारी किया लेकिन जनता परेशान है।
विज्ञापन


नगर निगम ने आसफाबाद में भारत टाकीज के पीछे क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण 21.15 लाख का टेंडर जारी किया लेकिन अभी तक हॉटमिक्स सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया। 8.15 लाख में नैनी ग्लास रोड पर आधा दर्जन गलियों में नाली व इंटरलाकिंग सड़क निर्माण का 19 दिसंबर 17 को टेंडर जारी किया, यहां भी काम अधूरा पडा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विकास कुरील का कहना है कि ठेकेदारों को नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि ठेकेदारों ने जल्द कार्य प्रारंभ नहीं किया तो टेंडर निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed