{"_id":"5b75c0e442c79276754f1965","slug":"151534443748-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवर के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवर के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। 15 अगस्त 1942 को जनपद के बेवर कस्बे में अंग्रेजी हुकूमत की गोली से शहीद हुए जिले के तीन वीर सपूतों के शहादत दिवस पर शहीद स्मारक समिति मैनपुरी द्वारा नगर पालिका परिषद के शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मैनपुरी इटावा मार्ग पर शहीद स्मृति वन में शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
15 अगस्त 942 को बेवर कस्बे के जमुना प्रसाद त्रिपाठी, सीताराम गुप्ता एवं विद्यार्थी कृष्ण कुमार अंग्रेजों की गोली से शहीद हो गए थे। श्रद्धांजलि सभा में कामरेड डॉक्टर रामधन ने कहा कि आजादी के आंदोलन के इतिहास में जिले के बेवर कस्बे का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इंद्रपाल सिंह ने कहा कि जनपद के बेवर कस्बे को तो वहां के निवासियों ने 14 अगस्त 1942 को ही अंग्रेजों से स्वतंत्र करा लिया था और बेवर थाने पर तिरंगा लहरा दिया था। समाजसेवी अरुण गुप्ता मैदा वाले ने कहा कि शहीदों की स्मृति में इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
पतंजलि योग समिति की महिला प्रभारी दाख श्री ने देश प्रेम पूर्ण काव्यपाठ कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुनील वर्मा लालू ने की। श्रीकृष्ण मिश्र एडवोकेट, विद्याराम यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, राज त्रिपाठी, डॉक्टर वीके सिंह, अनिल अग्रवाल, सरदार सिंह शाक्य, उपकार चतुर्वेदी, सफी मंसूरी, ऊषा त्रिपाठी, शिवनंदन सिंह कुशवाह, विकास मिश्रा, अतुल गुप्ता राजू रंगशाला आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉक्टर चंद्रमोहन सक्सेना ने किया।