{"_id":"5b6484144f1c1b05468b5b20","slug":"151533314068-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के न जुलूस निकलेगा न कोई यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के न जुलूस निकलेगा न कोई यात्रा
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देते डीएम आरपी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन कोई भी यात्रा और जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकाला जा सकेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी आरपी सिंह और पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उनका कहना है कि जुलूस की अनुमति के आवेदन पर प्रशासन पहले विचार करेगा। जिसके बाद ही अनुमति दी जाएगी। हर बिंदु की समीक्षा की जाएगी उसके बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। प्रदेश शासन ने भी इस संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी आरपी सिंह शुक्रवार को श्रीगणेश इंटर कॉलेज में रिहर्सल और ब्रिफिंग के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन ने 26 जनवरी की हिंसा की स्थिति का संदर्भ लेते हुए स्पष्ट दिशा निर्देश प्रशासन को दिए हैं कि किसी भी तरह की कोई नरमी न बरती जाए। शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाए। उन्होंने बताया कि शहर और जिलेभर में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिले में धारा 144 आगामी पर्व त्योहारों तक लागू की जा रही है। ऐसी स्थिति में कोई भी बिना अनुमति के किसी भी तरह का जुलूस और यात्रा नहीं निकाल सकेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए पूरी टीम तैयार की गई है। जो भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालेगा, फॉरवर्ड करेगा या लाइक करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि रिहर्सल का उद्देश्य जनमानस में सुरक्षा का उद्देश्य पैदा करना है। पुलिस प्रशासन जन सामान्य की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है यह बताना है। उन्होंने कहा कि शहर की फिजा बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों को विभिन्न माध्यमों से चिह्नित किया जा रहा है। आगरा की साइबर क्राइम टीम कासगंज की टीम के साथ कॉर्डिनेशन रखेगी।
क्या है सुरक्षा प्लान
- सुरक्षा प्लान के अंतर्गत शहर को दो जोन में बांटा गया है। इन दो जोन में 7 सेक्टर एवं 18 सब सेक्टर बनाए गए हैं। 74 प्वॉइंट पर 24 निरीक्षक, 67 उपनिरीक्षक, 53 हेडकांस्टेबल, 190 आरक्षक, 1 कंपनी पीएसी व होमगार्ड की तैनाती की जा रही है।