{"_id":"5b5f47944f1c1b1e308b7d42","slug":"151532970900-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक बीमारियों ने पसारे पांव, मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक बीमारियों ने पसारे पांव, मरीजों की संख्या बढ़ी
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Medicine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में मौसमी बीमारियों से पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। इसके प्रकोप में बच्चे ज्यादा आ रहे हैं।
जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। हर उम्र के लोग मौसमी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, जिनमें चर्म रोग, डायरिया, मलेरिया व पीलिया के ज्यादातर मरीज आ रहे हैं।
आंखों के मरीजों की भी बढ़ी संख्या
नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. शमशाद अनवर का कहना है कि बारिश के मौसम में आंखों के अंदर संक्रामक रोग फैल रहा है। जिस कारण में आंखों में जलन, आंखों का लाल होना, आंखों से गर्म-गर्म पानी आना आम बात हो जाती है। इसका उपचार लोगों को समय से कराना आवश्यक है। लापरवाही से संक्रामक बढने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए समय से उपचार कराना ही समझदारी है।
हफ्ते भर से बढ़ी मरीजों की संख्या
वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन दया स्वरूप सक्सेना का कहना है कि एक हफ्ते से मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी हो गई है। पहले करीब 300 मरीजों का ब्लड चेक करते थे। मगर पिछले सप्ताह से करीब 500 मरीजों का ब्लड चेक किया जा रहा है। इसमें मलेरिया और पीलिया के मरीज ज्यादा निकल रहे हैं।