फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मंडलायुक्त के सामने ग्रामीणों ने खोला समस्याओं का पिटारा

मंडलायुक्त के सामने ग्रामीणों ने खोला समस्याओं का पिटारा

Mon, 18 Jun 2018 11:39 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त के सामने ग्रामीणों ने खोला समस्याओं का पिटारा
जसराना। मंडलायुक्त के राम मोहनराव ने सोमवार को जसराना ब्लाक के तीन गांवों का दौरा किया। गड़बड़ी मिलने पर कई अधिकारियों का वेतन रुक गया। ग्रामीणों ने बिजली, पेंशन और कब्जा संबंधी शिकायतें की।
विज्ञापन


जसराना के गांव अतुर्रा में मंडलायुक्त से पहले डीएम नेहा शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा के साथ लोगों की समस्याओं को सुना। चार घंटे बिजली आने की समस्या पर एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा। आशा एवं प्रधान का संयुक्त खाता खोलने के आदेश जारी किए। खाता खुलने तक संबंधित अधिकारी को वेतन रोका जाएगा। नसबंदी के बाद भी पुत्रवधु के बच्चा होने की शिकायत एक महिला ने की। नगला पूछरी में संपर्क मार्ग न होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

वहीं मंडलायुक्त के सामने बुजुर्ग सियाराम ने कहा कि उनके पास न तो जमीन है और न सहायता दी जा रही है।

मंडलायुक्त ने पेंशन देने का आदेश जारी किया। सलेमपुर जसराना में गायत्री देवी ने बताया कि उसकी जमीन घाघऊ खुर्द में है जिस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इस पर डीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक महिला द्रोपदी ने शिकायत की उसको पेंशन नहीं मिल रही है कमिश्नर ने पेंशन न मिलने तक सचिव के वेतन रोकने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सलेमपुर में चकरोड पर कब्जा की शिकायत मिलने पर लेखपाल, कानूनगो एवं तहसीलदार का वेतन रोक दिया। मंडलायुक्त ने पलिया दोएम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ नेहा जैन के साथ अधिकारी दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed