{"_id":"5acba9cc4f1c1bf1618b66f5","slug":"151523296716-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे पार्षद
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। वार्ड नंबर 45 नगला विश्नू के पार्षद राकेश यादव सोमवार को क्षेत्र की जनता के साथ अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। क्षेत्र की जनता ने समस्याओं का निदान न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
धरना स्थल की अध्यक्षता नित्यानंद गिरि महाराज ने की। सपा नेता उदयवीर यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता समस्याओं को लेकर परेशान है। पूरे क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या है। गर्मी में जनता बूंद-बूंद पानी को परेशान है। क्षेत्र में जलनिकासी के लिए नाली खड़ंजा तक नहीं बना। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। पार्षद राकेश यादव ने कहा कि वार्ड में हजारों की आबादी है, जो मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है।
जिला व नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जब तक समस्याओं का निदान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कल्याण सिंह, सुनहरीलाल, रामभजन वर्मा, शेर सिंह, मुन्नालाल, पूरन सिंह यादव, रामनरेश, मौजीराम, बंगाली बाबू, दिलीप सिंह, प्रीति, सरिता, सनीता, मानदेवी, अनारदेवी, शीला, रेखा, ओमवती रहीं।