फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   कनेक्टिंग चैंबर से घरों में जा रहा सीवर का पानी, महामारी का खतरा

कनेक्टिंग चैंबर से घरों में जा रहा सीवर का पानी, महामारी का खतरा

Mon, 09 Apr 2018 11:42 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
कनेक्टिंग चैंबर से घरों में जा रहा सीवर का पानी, महामारी का  खतरा
फिरोजाबाद। जलनिगम द्घारा शहर में बनवाए जा रहे सीवर कनेक्टिंग चैंबर कभी भी महामारी का कारण बन सकते हैं। इसका प्रमुख कारण है कि कनेक्टिंग चैंबर पाइप लाइन के पास बनाए गए हैं। चैंबर से होकर के जरिए सीवर का दूषित पाइप लाइन के जरिए घरों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत जलनिगम अफसरों की अनदेखी से ठेकेदार मानकों को ताक पर रखकर कनेक्टिंग चैंबर बना रहे हैं। चैंबर बनाते समय पाइप लाइन का ध्यान नहीं रखा जा रहा। इन्हीं चैंबरों के जरिए सीवर का गंदा पानी पाइप लाइन से होकर घरों में पहुंच रहा है। दूषित पानी पीने से लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। सैलई प्रेमनगर में गत माह में एक युवक की मौत हो चुकी।
विज्ञापन


जलकल विभाग की टीम ने कई स्थानों पर लाइन की खुदाई कराई, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। चार दिन पूर्व संतनगर में चैंबर के जरिए पाइप लाइन में दूषित पानी जाने की शिकायत आई। जलकल विभाग की टीम ने चैंबर खोल कर देखे तो मुख्य समस्या सामने आई। इसी तरह की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपुरा रोड इंद्रा कालोनी, पुराना रसूलपुर, मेहताब नगर, गांधी नगर, हनुमान गंज, नगला मिर्जा बड़ा, जगदंबा नगर, लहरी कंपाउंड, संतनगर, चौबान मोहल्ला, बौद्ध नगर, जलेसर रोड शिव कालोनी, भीमनगर, सुहाग नगर सेक्टर एक, सैलई, प्रेमनगर, मेहताब नगर, सरजीवन नगर, हिमायूंपुर, संतोष नगर शामिल हैं।

जलनिगम शहर में सीवर कनेक्टिंग चैंबर का निर्माण करा रहा है। जलनिगम को प्रथम चरण में 41 करोड़ के बजट से 8100 चैंबर का निर्माण कराना है। इन 8100 चैंबरों से 17,820 घरों को जोड़ा जाएगा। जलनिगम अभी तक तीन हजार चैंबर का निर्माण करा चुका है।


जलकल विभाग के अवर अभियंता पीके सिंह का कहना है कि चैंबर के जरिए पाइप लाइन में सीवर का पानी जाने की समस्या बढ़ती जा रही है। जिन क्षेत्रों में चैंबर से दूषित पानी जा रहा है, वहां पाइप लाइन काट-काट कर चेक कराई जा रही है। कई स्थानों पर नई पाइप लाइन डालने पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed