{"_id":"5aa67a504f1c1ba9758b516b","slug":"151520859728-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में ही हलक सुखा रही गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में ही हलक सुखा रही गर्मी
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
garmi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गर्मी अभी से अपना असर दिखा रही है। आलम यह है कि दोपहर के वक्त लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल होता जा रहा है। सोमवार को तेज धूप के कारण लोग बेहाल नजर आए। गर्मी के कारण लोगों के हलक सूखने लगे हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
जैसे-जैसे मार्च का महीना गुजरता जा रहा है, मौसम में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। सोमवार को अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा। सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना छात्र और छात्राओं को करना पड़ा। दोपहर के वक्त जब स्कूलों की छुट्टी हुई तो धूप अपना असर दिखा रही थी। इस कारण बच्चे तेज धूप में पसीने से तरबतर होकर अपने घर पहुंचे। वहीं कई बच्चे छातों का सहारा लेकर घर गए।
तेज धूप निकलने के कारण किसान भी परेशान दिखाई दिए। किसानों का कहना है कि धूप से खेत की नमी जल्दी सूखेगी। इससे गेहूं की फसल में जल्दी-जल्दी पानी देना पड़ेगा। इससे खेत की लागत भी बढ़ेगी। वहीं गर्मी बढने से आलू की फसल को भी नुकसान होगा।