{"_id":"5aa2c5944f1c1bc4758b47f9","slug":"151520616852-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ से बाइक टकराने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ से बाइक टकराने से युवक की मौत
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
bull
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। इलाज करा कर घर लौट रहे युवक की बाइक रास्ते में सांड़ से टकरा गई। इसके चलते युवक खंदी में जा गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रामा सेंटर भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मोहल्ला गढै़या निवासी शाजिद (30) पुत्र सगीर मुल्लाजी गुरुवार दोपहर अपनी छोटी बेटी लबीबा का उपचार कराने फिरोजाबाद आए थे। शाम सात बजे के करीब घर लौटते वक्त तेज रफ्तार बाइक मक्खनपुर थाना क्षेत्र में रूपसपुर पास साड़ से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसके चलते शाजिद हाईवे से नीचे खंदी में गिरने से गंभीर चोटें आईं।
हादसे की जानकारी पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। शाजिद पांच भाइयओं में तीसरे नंबर का था। कमानी का काम कर परिवार पाल रहा था। शाजिद की दो बेटी हफीफा (4) और लबीबा (2) के सिर से पिता का साया उठने से पत्नी रुवैया बेगम के कंधों पर बेटियों को बोझ आ गया है। पीड़ित परिवार को ढांढस बधाने चेयरमैन मुमताज बेगम, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद अशरफ, असफाक, एमएलसी अशीम यादव पहुंचे।