फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कोरम पूरा नहीं, बैठक स्थगित, हंगामा

कोरम पूरा नहीं, बैठक स्थगित, हंगामा

Mon, 22 Jan 2018 11:22 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
कोरम पूरा नहीं, बैठक स्थगित, हंगामा
बोर्ड बैठक निरस्त होने की निंदा करते सांसद और विधायक। - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज। विकास खंड के सभागार में सोमवार को विकास योजनाओं की बैठक में दो घंटे जमकर हंगामा चला। कोरम के अभाव मेें बीडीओ ने बैठक स्थगित कर दी। जबकि 12 बजे के बाद ब्लाक प्रमुख बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक में पहुंची, लेकिन बीडीओ ने बैठक कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन



विकास खंड क्षेत्र के विकास के लिए बीडीसी सदस्यों की बैठक आहूत की गयी थी। जिसमें फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत और विधायक सत्यपाल सिंह राठौर बुलाए गए थे। तय समय तक बैठक में लगभग 15 बीडीसी सदस्य ही पहुंचे। 12 बजे तक कोरम पूरा होने का इंतजार होता रहा, लेकिन जब सदस्य पूरे नहीं हुए तो बीडीओ ने बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद सांसद मुकेश राजपूत तथा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर बैठक स्थगित होने के बाद वापस चले गए। 12 बजे के बाद ब्लाक प्रमुख सीमा यादव अपने बीडीसी सदस्यों के साथ सभागार में पहुंची और बीडीओ से बैठक करने के लिए कहा। मगर बीडीओ ने मना कर दिया। उन्होंने बीडीओ से बैठक का रजिस्टर मांगा, लेकिन बीडीओ उन्हें रजिस्टर देने से भी मना कर दिया। काफी देर तक ब्लाक प्रमुख तथा बीडीओ में बहस भी हुई। बैठक को लेकर लगभग तीन घंटे तक जमकर हंगामा चला। बाद में सीमा यादव भी अपने सदस्यों के साथ परिसर से बाहर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसद, विधायक ने की निंदा
अलीगंज। सांसद मुकेश राजपूत तथा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने बैठक स्थगित होने पर इसकी घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख की मनमानी के कारण विकास कार्य रुका हुआ है। 12 बजे तक ब्लॉक प्रमुख बैठक में उपस्थित नहीं हुई। जिसके कारण बीडीओ को बैठक स्थगित करनी पड़ी।


सत्ता पक्ष के दबाव में हो रहा काम
अलींगंज। ब्लॉक प्रमुख सीमा यादव ने खंड विकास अधिकारी का सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरे साथ लगभग 80 बीडीसी सदस्य थे, उन्होंने सभी को अनदेखा करते हुए बैठक नहीं होने दी। जिसके कारण क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी एजेंडा नही बन पाया। उन्होंने कहा कि बीडीओ भाजपा नेताओं के एजेंट बनकर काम कर रहे है। सभी सदस्यों को लेकर जिलाधिकारी से मिलेगें और बीडीओ की कार्य प्रणाली से अवगत कराएंगे।


पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पुलिस में नोंक-झोंक
अलीगंज। ब्लॉक परिसर में पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमपाल सिंह यादव और पुलिस बीच नोंक झोंक हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के कई लोग नाजायज असलाह के साथ पहुंचे थे। जिसका पुलिस के अधिकारियों ने खंडन कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गेट से हर व्यक्ति की तलाशी लेकर परिसर में प्रवेश करने दिया गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed