फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   विधायक के सामने एसओ ने दी धमकी, कहा बलात्कार के झूठे केस में फंसा दूंगा

विधायक के सामने एसओ ने दी धमकी, कहा बलात्कार के झूठे केस में फंसा दूंगा

Tue, 09 Jan 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
विधायक के सामने एसओ ने दी धमकी, कहा बलात्कार के झूठे केस में फंसा दूंगा
UP Police - फोटो : अमर उजाला
मारहरा। मारहरा के एक पीड़ित को थानाध्यक्ष ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर बलात्कार के केस में झूठा फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने बताया कि एसओ ने धमकी विधायक के ही सामने दे डाली। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मारहरा के गांव लल्लूखेड़ा के किशनलाल ने आरोप लगाया कि उसकी जमीन पर थाना पुलिस ने अपनी मौजूदगी में दूसरे पक्ष का कब्जा करा दिया। इसके बाद शिकायत करने पर उसे ही थाने में बैठा लिया। इस पर पीड़ित की पुत्रवधू ने थाना पुलिस द्वारा कब्जा कराने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद किशनलाल ने न्यायालय में थाना पुलिस के खिलाफ मुकदमा डाल दिया था। न्यायालय द्वारा थाना पुलिस को सम्मन जारी किया गया तो थाना पुलिस समझौते के लिए दबाव बनाने लगी। बात नहीं बनने पर विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह के दरबार में मंगलवार को प्रकरण समझौते के लिए वह पहुंचा तो एसओ मारहरा विजयबहादुर वर्मा ने विधायक के सामने ही पीड़ित को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक एसओ की बात सुनकर भोंचक्के रह गए। पीड़ित किशनलाल एवं उनका परिवार एसओ मारहरा की धमकी से डरा हुआ है। किशनलाल ने एसएसपी अखिलेश चौरसिया से एसओ मारहरा के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उधर, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही थी। तभी एसओ ने धमकी जरूर दी थी लेकिन मामला निपट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed