{"_id":"5a4fb8684f1c1bd4178b50b8","slug":"151515173992-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी हो रही जानलेवा, ककरेट में मजदूर ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी हो रही जानलेवा, ककरेट में मजदूर ने तोड़ा दम
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/घिरोर। जिले में लगातार पड़ रही सर्दी के प्रकोप से शुक्रवार को गांव ककरेट में झोपड़ी में जीवन यापन कर रहे मजदूर की मौत हो गई। उसके पास रहने के लिए मकान नहीं था। तो जिला अस्पताल में 33 मरीजों को भर्ती कराया जो निमोनिया और अस्थमा के पीड़ित थे।
ककरेट निवासी रामकिशन उर्फ भगत (57) पल्लेदारी कर जीवन यापन करता था। उसके पास रहने के लिए मकान नहीं था। दो दिन पहले वो सर्दी की चपेट में आने से बीमार हुआ था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। रामकिशन की सर्दी से मौत की जानकारी मिलते ही एसडीएम रामचंद्र यादव ने काननूगो रामवीर को गांव भेजकर जानकारी जुटाई है।
इससे पहले कुसमरा में पॉलीथिन के छप्पर में रह रहे परिवार की बालिका की मौत हुई और अब घिरोर के ककरेट निवासी मजदूर रामकिशन की मौत जिला प्रशासन पर सवाल उठाती है। ग्रामीणों के अनुसार रामकिशन ने पूर्व में ग्राम प्रधान, सचिव के पास आवास के लिए आवेदन किए थे, लेकिन उसे आवास नहीं मिल सका।
विज्ञापन
सर्दी का मौसम बच्चों और बुजुर्गों के लिए सबसे बड़ी आफत बनकर आ रहा है। शुक्रवार सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित होने पर 13, अस्थमा से पीड़ित होने पर 11 तथा कोल्ड डायरिया से पीड़ित होने पर नौ मरीजों को भर्ती कराया गया। जबकि तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए रेफर किया गया।
ककरेट में मजदूर की मौत की जानकारी मिली है। कानूनगो को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। मौत सर्दी से हुई है या नहीं इसका पता लगाया जा रहा है। आवास के लिए यदि रामकिशन ने आवेदन किया था और उसे आवास नहीं मिला तो ये लापरवाही है। इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
रामचंद्र यादव, एसडीएम घिरोर
न्यूनतम तापमान में इस तरह आई गिरावट
दिन तापमान
सोमवार 10 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार 8 डिग्री सेल्सियस
बुधवार 7 डिग्री सेल्सियस
गुरुवार 6 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार 5 डिग्री सेल्सियस