फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, पोषण मिशन भगवान भरोसे

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, पोषण मिशन भगवान भरोसे

Thu, 14 Dec 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, पोषण  मिशन भगवान भरोसे
ताला - फोटो : अमर उजाला
एटा। प्रदेश सरकार कुपोषण से मुक्ति के प्रयास कर रही है लेकिन कुपोषण का खात्मा नहीं हो पा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं, तो केंद्रों पर ताले पड़े। गुरुवार को अमर उजाला टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों की का हाल जाना तो कहीं ताले पड़े थे तो कहीं से नौनिहाल नदारद मिले।
विज्ञापन



आंगनबाड़ी केंद्र, पटियाली गेट

पटियाली गेट स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला पड़ा था। जानकारी करने पर पता चला कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कई दिनों से गायब हैं। वहीं बच्चे आते हैं और केंद्र को बंद देख लौट जाते हैं।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केेंद्र, कैलाशगंज

नगर के कैलाशगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर भी ताला लगा था। केंद्र संचालिका गुरुवार को अवकाश पर थीं लेकिन कोई सहायिका यहां मौजूद नहीं थी। बताया गया कि कई महीनों से विभाग ने केंद्र का किराया जमा नहीं किया है। साथ ही कार्यकर्ता का मानदेय भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों पर पुष्टाहार के लाले

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार का वितरण भी ठप है। निधौलीकलां ब्लॉक में सबसे ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले पड़े हैं। हड़ताल के चलते केंद्रों पर पंजीरी बांटी ही नहीं जा रही है।

यह है कुपोषण का हाल

परियोजना कुपोषित अतिकुपोषित
अलीगंज 4213 1853
जलेसर 3103 1153
मारहरा 3152 1168
सकीट 3718 1372
जैथरा 3436 1328
अवागढ़ 2546 1143
निधौलीकलां 1912 718
शीतलपुर 4295 2012
एटा अर्बन 1743 475
कुल 28121 11222

कुपोषण से निपटने के लिए योजनाएं चल रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए। साथ ही हड़ताली 137 आंगनबाड़ी का मानदेय रोका गया है।
सत्यप्रकाश, डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed