{"_id":"5a316bb44f1c1b4c528b93fe","slug":"151513188276-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथयात्रा में गूंजे भगवान चंद्रप्रभु और पार्श्वनाथ के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथयात्रा में गूंजे भगवान चंद्रप्रभु और पार्श्वनाथ के जयकारे
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
रथयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु और 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्मकल्याणक और तपकल्याणक महोत्सव बुुधवार को धूमधाम से मनाया गया। आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा।
जन्मकल्याणक महोत्सव के मौके पर प्रेमनगर स्थित नशिया जैन मंदिर में सुबह भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद मंदिर से रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा प्रेमनगर से शुरू होकर शिकोहाबाद रोड, हाथी गेट, सुभाष मूर्ति, बासमंडी, वली मोहम्मद चौराहा, महावीर पार्क, घंटाघर, जीटी रोड, शिकोहाबाद रोड होती हुई मंदिर पर संपन्न हुई।
रथयात्रा में भगवान के रथ पर इंद्रगण भगवान की सेवा में लगे रहे। झांकियों ने लोगों का मन मोहा। वहीं जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर रथयात्रा का स्वागत किया गया। शाम को मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की आरती की गई। साथ ही आचार्य शांतिसागर प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किेए गए।
विज्ञापन
जलेसर। श्री दिगंबर जैन समाज ने भगवान चंद्रप्रभु एवं पारस नाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव धूूूूूूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रात: काल प्रभात फेरी निकाली तो दोपहर में शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली।
महोत्सव के तहत प्रात: काल जैन बंधुआें ने प्रभात फेरी शेरगंज से महावीरगंज तक निकाली। वहीं महावीर गंज से भगवान की पालकी निकालते हुए शेरगंज स्थिति बडे़ मंदिर पहुंची। दोपहर में शेरगंज स्थिति बडे़ मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष के भाई आदित्य मित्तल एवं वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने फीता काटकर किया।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियाें ने सभी का मन मोह लिया। शेरगंज से प्रारंभ होकर शोभायात्रा बड़ा बाजार, बाजार कलां, नाला बाजार, मंडी जवाहर गंज, पुराना बस अड्डा, ब्लाक कालोनी होते हुए महावीर गंज स्थिति दिगंबर जैन मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ।