फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गार्ड की हत्या से भड़के लोग, नहीं उठने दिया शव

गार्ड की हत्या से भड़के लोग, नहीं उठने दिया शव

Tue, 05 Dec 2017 08:07 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
गार्ड की हत्या से भड़के लोग, नहीं उठने दिया शव
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। गोपालगढ़ गांव में गार्ड की हत्या से भड़के लोगों में वृंदावन पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश था। पुलिस पर खूब आरोप लगे। ग्रामीणों ने गार्ड के शव को घर के पास चौराहे पर रख दिया। परिवारवालों ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाएंगे वह शव नहीं उठने देंगे। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा देकर लोगों को शांत किया। बाद में भारी पुलिस फोर्स के बीच अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


सोमवार की शाम गांव गोपालगढ़ निवासी रतन लाल गार्ड की गांव में प्राइमरी स्कूल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपियों के तीन मकान फूंकदिए गए। हंगामे के कारण पुलिस ने देर रात ही पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मंगलवार को गार्ड का शव गांव में पहुंचते ही भीड़ लग गई। शव को घर के पास चौक पर रख दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि 2015 में रतन लाल के बड़े भाई किशन लाल की भी हत्या हुई थी। उनकी हत्या के चारों आरोपी पुलिस की ढिलाई के चलते जेल से बाहर हैं। कई बार पुलिस को जान का खतरा बताने के बाद भी पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे वह शव को नहीं उठाएंगे। इस पर एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपियों पर गैंगेस्टर और एनएसए की कार्रवाई के साथ तीन दिन में नामजदों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी को लगाईं 4 टीमें
वृंदावन। गोपालगढ़ निवासी रतन लाल की हत्या के मामले में भतीजे रंजीत ने श्रीचंद्र और गोपीचंद्र के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में रंजीत सिंह ने कहा कि सोमवार को वह अपने चचेरे भाई के साथ जा रहा था। तभी चुन्नू के खेत के पास चारों लोगों ने उनके चाचा को गोली मार दी। बचाने दौड़े तो उन पर भी फायरिंग की गई। नामजदों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाईं गईं हैं। वहीं पीड़ित परिवार की सुरक्षा को एक सब इंस्पेक्टर और चार सिपाहियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed