फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फायरिंग, झड़पों के बीच 86.63 फीसदी मतदान

फायरिंग, झड़पों के बीच 86.63 फीसदी मतदान

Mon, 27 Nov 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग, झड़पों के बीच 86.63 फीसदी मतदान
मतदान करने के ल‌िए लाइन में खड़ी मह‌िलाएं - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। नगर निकाय चुनावों में रविवार को हुए मतदान में जिला 63.86 फीसदी के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। हालांकि नगर पालिका क्षेत्र के वोटरों में उत्साह कम देखने के लिए मिला। वहां सिर्फ 52.75 फीसदी मतदा हुआ है। इस दौरान शहर से लेकर देहात तक फायरिंग, बूथों पर झड़प और फर्जी मतदान की शिकायतें मिलती रहीं।
विज्ञापन


रविवार को जिले की एक मात्र नगर पालिका के अलावा आठ नगर पंचायतों क्रमश: नगर पंचायत ज्योति खुडिया, नगर पंचायत कुरावली, नगर पंचायत घिरोर,

नगर पंचायत भोगांव, नगर पंचायत बेवर, नगर पंचायत कुसमरा, नगर पंचायत किशनी, और नगर पंचायत करहल के लिए मतदान हुआ था। मतदान सुबह निर्धारित 7.30 बजे शुरू हुआ। इसके साथ ही कंट्रोल रूम के फोन घनघनाने शुरू हो गए। सबसे पहले खानकाह स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग होने की शिकायत पर अधिकारी वहां के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन


मतदान के दौरान दर्जनों स्थानों पर हंगामा, मारपीट, फर्जी वोटिंग से लेकर कुसमरा और करहल रोड पर फायरिंग तक ने अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए। वहीं घिरोर में भी दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दर्जनों स्थानों पर मतदान प्रभावित हुआ। कुसमरा में फायरिंग के चलते मतदान बाधित होने का परिणाम यह हुआ कि वहां शाम 6.30 बजे तक तीन वार्डों में मतदान केंद्र के अंदर आ चुके लोगों के वोट डलवाए जा रहे थे। नगर पालिका में कुल 52.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसके अलावा नगर पंचायतों में सबसे अधिक मतदान नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया में हुआ। यहां कुल 85 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद दूसरे नंबर पर नगर पंचायत किशनी रही। यहां 79 प्रतिशत मतदान हुआ।


तीसरे नंबर पर नगर पंचायत घिरोर में कुल 70 प्रतिशत मतदान हुआ। चौथे नंबर पर नगर पंचायत कुरावली और बेवर रहीं यहां क्रमश 65-65 प्रतिशत मतदान हुआ। पांचवें नंबर पर नगर पंचायत करहल रही।यहां पर 63.90 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम मतदान 61 फीसदी भोगांव नगर पंचायत में हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed