{"_id":"5a1706224f1c1bc8678bd528","slug":"151511458338-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले शिक्षक तो बीईओ होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले शिक्षक तो बीईओ होंगे जिम्मेदार
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों से शिक्षकों के लगातार गायब मिलने पर बीएसए ने नाराजगी जाहिर की है। बीएसए ने शिक्षकों के स्कूलों से गायब मिलने पर खंड शिक्षाधिकारियों की जवाबदेही तय की है। यदि स्कूलों में शिक्षक समय से नहीं पहुंचते हैं तो खंड शिक्षाधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए विजय प्रताप सिंह पिछले तीन दिनों से लगातार निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई शिक्षक स्कूलों से गायब मिले। इससे साबित हो रहा है कि खंड शिक्षाधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण नहीं करते हैं। इसके चलते शिक्षकों में किसी प्रकार का भय नहीं रहा है। बीएसए ने इस पर कठोर निर्णय लिया है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में सभी शिक्षकों का समय से स्कूल पहुंचना सुनिश्चित करें यदि स्कूल से शिक्षक गायब मिलते हैं तो इसके लिए खंड शिक्षाधिकारियों को भी दोषी माना जाएगा।
बीएसए को पिछले तीन दिनों के निरीक्षण में 15 शिक्षक स्कूल से गायब मिले। जिसके बाद बीएसए को खंड शिक्षाधिकारियों की कार्यशैली पर शक हुआ। जिलाधिकारी ने भी अपने निरीक्षण में मिल रही लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की थी।