फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वीड मैनेजर मोबाइल एप किसानों को देगा खरपतवार की जानकारी

वीड मैनेजर मोबाइल एप किसानों को देगा खरपतवार की जानकारी

Mon, 20 Nov 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
वीड मैनेजर मोबाइल एप किसानों को देगा खरपतवार की जानकारी
फिरोजाबाद। अब किसानों को खरपतवार से जुड़ी हर जानकारी मोबाइल एप पर मिलेगी। खरपतवार अनुसंधान निदेशालय जबलपुर द्वारा वीड मैनेजर के नाम से मोबाइल एप तैयार किया गया है, जिसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर किसान इसका फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन


कृषि में सूचना तंत्र के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य आईसीएआर का खरपतवार अनुसंधान निदेशालय द्वारा मोबाइल एप लांच किया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. योगेंद्र कुमार ने बताया कि वीड मैनेजर मोबाइल एप पर किसानों को खरपतवारों से संबंधित प्रत्येक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा है कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करने से किसानों के स्वास्थ्य को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


कृषक जानकारी के अभाव में लोकल व खराब रसायन का प्रयोग करते हैं। इससे बचने के लिए किसानों को हमेशा ब्रांडेड कंपनी के रसायनों का ही प्रयोग करना चाहिए। कीटनाशक रसायन खरीदते समय एक्सपाइरी तिथि अवश्य देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रेता से हमेशा खरीद का पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। कीटनाशक रसायन के प्रयोग से पहले उस पर छपे निर्देशों को अवश्य पढ़ लें। कीटनाशक के छिड़काव के समय मुंह पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें। आंखों पर चश्मा पहनें, सिर पर हेलमेट या कपड़ा बांधे। शरीर को पूरा ढकने के बाद ही रसायन का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed