फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राम के राजतिलक के साथ ही लगे जय श्रीराम के नारे

राम के राजतिलक के साथ ही लगे जय श्रीराम के नारे

Tue, 03 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
राम के राजतिलक के साथ ही लगे जय श्रीराम के नारे
lord rama sybol image
कासगंज।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह भगवान श्रीराम की राज्याभिषेक यात्रा के बाद राजतिलक किया गया। भगवान राम के राजतिलक के साथ ही जय श्रीराम के नारे से वातावरण राम भक्ति का हो गया। शोभायात्रा की विजेता झांकियों एवं बैंडों सहित अन्य कलाकारों को पुरस्कार बांटे गए। मंगलवार की पूरी रात नगर में राज्याभिषेक शोभायात्रा की धूम रही। हजारों की संख्या में आसपास के गांव के लोग भी शोभायात्रा देखने पहुंचे। जगह जगह शोभायात्रा ने भगवान राम, सीता, लक्ष्मण सहित रथ में सवार अन्य स्वरूपों की आरती उतारी गई एवं भोग अर्पित किए गए।

नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा रामलीला मंच पर पहुंची। जहां विधि विधान से भगवान राम के राज्याभिषेक का पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहितों ने राजतिलक की पूजा संपन्न कराई। शोभायात्रा में 100 से अधिक झांकी, बैंड, कलाकारों के अखाड़े सहित अन्य कार्यक्रम शामिल थे। प्रथम पुरस्कार आगरा के दयाल बैंड को दिया गया। नगर के करन रोड शो को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। गोपाल छबिला के कार्यक्रम को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। काली झांकी को भी श्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार दिया। सभी कलाकारों को पुरस्कार कमेटी की ओर से प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि राजवीर साहू, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ, महामंत्री दीपक चेयरमैन, कोषाध्यक्ष प्रशांत शर्मा व अन्य लोगों ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान कमेटी के सुनील गुप्ता, गोपाल मराठा,मोनू माहेश्वरी, संजीव मराठा सहित कमेटी के तमाम अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed