{"_id":"59ce811e4f1c1bdb538b4fd4","slug":"151506705694-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों के घोटालों की जांच करेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों के घोटालों की जांच करेंगे अधिकारी
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सपा शासन में ग्राम पंचायतों में घोटालों को लेकर पंचायतीराज विभाग अब सख्त हो गया है। लगातार शिकायतों के बाद विभाग ने चार ग्राम पंचायतों की जांच के लिए अधिकारियों की तैनात किया है। सपा शासन में जिने के प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों ने विकास धनराशि का गोलमाल किया है। लगातार शिकायतों के बाद विभाग ने जांच शुरू करा दी है। गांव बारथर की जांच के लिए डीआईओएस, टिकाथर में डीएसटीओ, फगनौल में कृषि अधिकारी और मलिगवां में कृषि रक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है। बताया जाता है कि इन गांवों में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों के नाम पर गबन किया गया है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों की जांच के लिए अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। आख्या मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लाखों का घोटाला करने वाले प्रधान गिरफ्तार कर भेजा जेल
जैथरा। विकासखंड की ग्राम पंचायत निजामाबाद में शौचालय निर्माण की धनराशि के गबन के आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुुताबिक ग्राम पंचायत मेें पूर्व प्रधान ओमप्रकाश और ग्राम पंचायत सचिव रवि कुमार ने 3,91,000 रुपये का गबन किया था। इस मामले में एडीओ पंचायत ने तीन जुलाई को जैथरा थाने में पूर्व प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व प्रधान ओमप्रकाश बरना चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहा है। जानकारी मिलते ही ने प्रधान को धर लिया। जबकि पंचायत सचिव अब भी फरार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पंचायत सचिव की तलाश मेें दबिश दी जा रही है।