{"_id":"5988af174f1c1bb01a8b475c","slug":"151502129943-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की कलाई रह गई सूनी, बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की कलाई रह गई सूनी, बहन की मौत
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
rakhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन पर पति के साथ बाइक से मायके जा रही महिला को जिला मुख्यालय के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया।
लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला मेहताबनगर निवासी रामठकेली (50) पत्नी हरवीर सिंह पति के साथ रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने बाइक से जसराना थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर जा रही थी। बाइक सवार दंपति जिला मुख्यालय के पास पहुंचे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति हरवीर सिंह गंभीर रूप से घायल। हादसा होते ही आसपास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया और वह भी मौके पर पहुंच गए।